SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पूनम पांडे ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के एपिसोड की रिलीज पर कसा तंज, कुछ ज्यादा ही विवादित था...

इंडियाज गॉट लेटेंट का दूसरा सीजन खत्म हो चुका है. वहीं पूनम पांडे वाला शो अभी तक रिलीज नहीं हुआ है. शो रिलीज ना होने पर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने मजाकिया अंदाज में समय रैना पर तंज कसा है. एक्ट्रेस ने 22 नवंबर को पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के सेट की फोटो शेयर की है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 22, 2026, 23:05 IST | Updated: Nov 22, 2026, 23:09 IST
Image Credit: पूनम पांडे का शो क्यों नहीं हुआ रिलीज
Join

शेयर फोटो में एक्ट्रेस समय रैना के साथ नजर आ रही हैं. दोनों के साथ पैनल के लोग बलराज घई, महीप सिंह और मधुर विर्ली भी हैं. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- लगता है कि मेरा सीजन टू का एपिसोड कुछ ज्यादा विवादित था, इसलिए अभी तक पोस्ट नहीं किया.

शो लेकर चर्चा तेज

पूनम ने मजाकिया अंदाज में पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट सामने आने के बाद एपिसोड को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर शो के दूसरे सीजन का फिनाले होने के बाद भी उनका एपिसोड रिलीज क्यों नहीं किया गया.  

 शो को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है. आखिर पूनम पांडे वाला एपिसोड क्यों नहीं हुआ. एक्ट्रेस ने भी पोस्ट में इसके पीछे की वजह नहीं बताई है. उन्होंने केवल मजाकिया अंदाज में इसके बारे में जानकारी दी है.

 

15 नवंबर को रिलीज हुआ था शो का आखिरी एपिसोड

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का फिनाले 15 नवंबर को शाम 7 बजे रिलीज हो चुका है. इस शो को भी समय रैना के यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर एक साथ रिलीज किया गया.  सीजन के आखिरी शो में बलराज गई, रैपर रफ्तार, साहिल काले पैनलिस्ट शामिल हुए. इस एपिसोड में बताया गया कि कोई विनर नहीं होगा. सभी कंटेस्टेंट्स को 1 लाख का ईनाम दिया जाएगा.

जून में शुरू हुआ था दूसरा सीजन

बता दें कि इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 की शुरुआत 20 जून 2026 को हुई थी. इस पैनल में समय रैना और बलराज घई के साथ आलिया भट्ट, शरवरी और आशीष सोलंकी थे. इसके बाद समय के शो में कई बड़े स्टार्स नजर आए थे. समय के इस शो को काफी पसंद किया गया.

पूनम पांडे का शो क्यों नहीं हुआ रिलीज

पूनम पांडे ने फोटो शेयर कर बताया कि उनका शो रिलीज नहीं हुआ. इसके पीछे के कारण किसी नहीं बताया गया. समय रैना के पहले सीजन इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर काफी विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने के बाद उन्हें वीडियो तक हटाने पड़ गए थे. विवाद को देखते हुए समय रैना ने सीजन 2 में किसी भी तरह का विवादित कंटेंट नहीं डाला है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES