भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /जब PM मोदी ने इंडोनेशिया में गुनगुनाए शाहरुख खान की इस कल्ट क्लासिक फिल्म के बोल!

जब PM मोदी ने इंडोनेशिया में गुनगुनाए शाहरुख खान की इस कल्ट क्लासिक फिल्म के बोल!

शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को आज करीब 28 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर फैंस फिल्म से जुड़े हर छोटे-बड़े किस्से को सोशल मीडिया पर खंगाल रहे हैं. इस बीच पीएम मोदी का एक मोमेंट तेजी से वायरल हो रहा है, वो इंडोनेशिया में गाने 'कुछ कुछ होता है' के बोल गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं.

Written ByJyoti Rajput
Published: Oct 16, 2026, 12:32 PM IST|Updated: Oct 16, 2026, 01:13 PM IST
joinshare
जब PM मोदी ने इंडोनेशिया में गुनगुनाए शाहरुख खान की इस कल्ट क्लासिक फिल्म के बोल!
Image Credit: पीएम मोदी ने बॉलीवुड के 28 साल पुराने गाने को लेकर कही ये बात

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

हिंदी फिल्मों में जब भी किंग ऑफ रोमांस की बात होगी, तो सभी के दिमाग में सिर्फ एक शख्स का ही ख्याल आएगा. वो कोई और नहीं, बल्कि शाहरुख खान हैं, जिन्होंने अपनी सुपरहिट रोमांटिक फिल्मों से सालों तक जवां दिलों पर राज किया है. किंग खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को आज 28 साल पूरे हो चुके हैं, जो 16 अक्टूबर, 1998 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उस समय फिल्म की कहानी,कास्टिंग और गानों को लोगों की ओर से बेहद प्यार मिला था. यूं तो शाहरुख खान के चार्म से आज तक कोई नहीं बच पाया है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि इस फिल्म को पसंद करने वाले और इसके गाने गुनगुनाने वालों की लिस्ट में देश के पीएम भी शामिल होंगे?. शायद नहीं, मगर ये सच है.

pm modi

कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया यात्रा पर गए थे. इस दौरे पर दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी देखने को मिली. पीएम मोदी ने इंडोनेशियाई संसद में भी संबोधन दिया. राजनयिक औपचारिकताओं और गंभीर बैठकों के बीच एक ऐसा मोमेंट भी आया, जिसने इंडियन ट्रैडिशन  और सिनेमा के उस जादू को फिर से जिंदा कर दिया, जो सीमाओं के पार दिलों को जोड़ता है.

पीएम मोदी- प्राबोवो सुबियांतो का 'कुछ-कुछ होता है' मोमेंट

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' के गाने का जिक्र किया था. वहीं इंडोनेशिया में पीएम मोदी का इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ एक और 'कुछ-कुछ होता है' मोमेंट देखने को मिला. PM मोदी और राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने साथ मिलकर बांस से बना एक पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाया. इस दौरान मेर्डेका पैलेस में बॉलीवुड फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की धुन गूंज उठी थी.

pm modi

पीएम मोदी ने किया 'कुछ कुछ होता है' गाने का जिक्र

इस दौरान पीएम मोदी ने इंडोनेशियाई संसद में दिए संबोधन में इंडियन कम्युनिटी के लोगों से कहा, 'मैंने देखा कि यहां बॉलीवुड का गाना 'कुछ कुछ होता है' बहुत पॉपुलर है.' पीएम मोदी ने आगे कहा, 'आज मैंने राष्ट्रपति प्राबोवो से कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो ये सिर्फ 'कुछ कुछ' तक सीमित नहीं रहता, बल्कि 'बहुत कुछ' हासिल होता है.'

kuch kuch hota hai

28 साल का सफर और आज भी वही जादू

शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की आइकॉनिक रोमांटिक फिल्म 'कुछ कुछ होता है'को आज 28 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर इस किस्से को याद किया जा रहा है. आपको बता दें कि करण जौहर के निर्देशन में बनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में सलमान खान का भी यादगार कैमियो था. फिल्म ने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया था और चार बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए, जिसमें बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस, सपोर्टिंग एक्टर और सपोर्टिंग एक्ट्रेस समेत 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शामिल हैं.

kuch kuch hota hai

सुपरहिट गानों की लिस्ट

जतिन-ललित के सुरीले म्यूजिक से सजे इस फिल्म के गाने आज भी हर उम्र के लोगों को थिरकने और गुनगुनाने पर मजबूर कर देते हैं. फिल्म का टाइटल ट्रैक 'कुछ कुछ होता है' के अलावा 'कोई मिल गया', 'ये लड़का है दीवाना', 'लड़की बड़ी अनजानी है', 'साजनजी घर आए' और इमोशनल कर देने वाला गाना 'तुझे याद ना मेरी आई' आज भी खूब पॉपुलर है. इतने सालों बाद भी ग्लोबल स्टेज पर इस फिल्म की धुन और बात होना ये साबित करती है कि इंडियन सिनेमा का जादू आज भी दुनिया भर में सिर चढ़कर बोल रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
shah rukh khan
Pm Modi