SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आप नहीं पीते सिगरेट, फिर भी खतरे में है जान! पैसिव स्मोकिंग से मौतों का खतरा 50% बढ़ा, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

'द लैंसेट पब्लिक हेल्थ' कि रिपोर्ट के अनुसार पैसिव स्मोकिंग करने से 50 प्रतिशत तक मौत में उछाल आया है. पैसिव स्मोकिंग सेहत के लिए साइलेंट किलर बन रहा है.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 08, 2026, 09:10 PM IST | Updated: Sep 08, 2026, 09:14 PM IST
Join

अगर आप सिगरेट नहीं पीते हैं लेकिन आपके आसपास अगर कोई सिगरेट पीता है तो आपके लिए भी यह खतरनाक हो कता है. दरअसल पैसिव स्मोकिंग बेहद खतरनाक है. सिगरेट न पीने वालों के लिए धुआं साइलेंट किलर बन रहा है. 'द लैंसेट पब्लिक हेल्थ' की स्टडी के अनुसार पैसिव स्मोकिंग से मौतों में लगभग 50 फीसदी का उछाल आया है.  

पैसिव स्मोकिंग है ज्यादा खतरनाक 


दा लैंसेट पब्लिक हेल्थ की नई रिपोर्ट के अनुसार पैसिव स्मोकिंग से मौतों में इजाफा हुआ है. साल 1990 में पैसिव स्मोकिंग से 2,17,700 मौतें हुई थीं, लेकिन साल 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 3,25,600 तक पहुंच गया था. लाखों भारतीय लोग बिना सिगरेट पिए सिगरेट के धुएं से अपनी जान गवां रहे हैं.

रिपोर्ट के अनुसार चीन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा पैसिव स्मोकिंग का शिकार भारतीय लोग रहे हैं. आज के समय में 44,4 करोड़ लोग इस धुएं की चपेट में हैं.

महिलाओं और पुरुषों दोनों हो रहा है नुकसान 


इस धुएं का असर महिलाओं और पुरुषों दोनों में देखने को मिल रहा है. 1990 में महिलाओं की मौत का आंकड़ा 1,13,400 था वहीं साल 2023 में पैसिव स्मोकिंग से मौत का आंकड़ा बढ़कर 1,56,900 हो गया. पुरुषों में आंकड़ा 1,04,300 से बढ़कर 1,68,700 पर पहुंच गया.

पैसिव स्मोकिंग से हो सकती है ये बीमारियां 


पैसिव स्मोकिंग यानी सेकंड हैंड स्मोक की वजह से फेफड़ों का कैंसर, क्रॉनिक ऑब्सट्रिक्टव पल्मोनरी डिजीज, इस्केमिक हार्ट डिजीज, ब्रेस्टकैंसर, टाइप 2 डायबिटीज, अस्थमा होने का रिस्क बढ़ जाता है.

हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक 


सिगरेट का धुआं और वायु प्रदूषण से दिल की सेहत को काफी नुकसान होता है. सिगरेट का धुआं शरीर में सूजन को बढ़ाते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर 1 से 3 MM Hg तक बढ़ जाता है. आंकड़ों के अनुसार लंबे समय तक पैसिव स्मोकिंग से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क बढ़ जाता है.

इन लोगों के लिए है खतरनाक 


सिगरेट के धुएं से केवल पीने वाले इंसान को ही नुकसान नहीं होता है बल्कि उसके आसपास के लोग भी इस धुए का शिकार हो जाते हैं. सिगरेट का धुआं बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाएं, बुजुर्गों और फेफड़ों की बीमारी से जुझ रहे लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत या स्किन से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES