)
परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर थी. हाल ही में एक्ट्रेस ने वेब सीरीज में अपना डेब्यू किया है. डेब्यू के बाद से ही ओटीटी पर उनकी सीरीज और फिल्म लगातार रिलीज हो रही है. शक वेब सीरीज के बाद अब परिणीति की नई फिल्म ओटीटी पर रिलीज को तैयार है.परिणीति चोपड़ा की फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने बताया है कि परिणीति चोपड़ा की फिल्म रिपोर्टिंग लाइव ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी.
परिणीति चोपड़ा की फिल्म रिपोर्टिंग लाइव ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. नेटफ्लिक्स ने एक्स हैंडल पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म की गई है. पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है. फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होगी.
Is the risk bigger than the story? Sandhya & Vinod will find out pic.twitter.com/uFTkT4JmCo
— Netflix India (@NetflixIndia) September 28, 2026
परिणीति की ओटीटी की फिल्म की कहानी संध्या नाम की रिपोर्टर के आसपास है. संध्या तेज और सशक्त रिपोर्टर हैं. वह अपने कैमरा मैन के साथ मिलकर रेत माफिया और अपदाधों का पर्दाफाश करती हैं. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे संध्या जान जोखिम में डालकर अवैध तरीके से रेत माफियाओं का काला कारोबार सबके सामने लाएंगी. अगर आपको इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर मूवी पसंद हैं तो आप परिणीति चोपड़ा की इस फिल्म को देख सकते हैं. फिल्म का निर्देशन ध्रुव त्रिपाठी ने किया है. वहीं फिल्म की कहानी राइटर मिहिर जाधव ने किया था. फिल्म का निर्माण पार्थ किरण ठाकुर और जोशुआत शिरसाथ ने किया है.
ओटीटी फिल्म रिपोर्टिंग लाइव की कास्ट के बारे में बात करें तो परिणीति चोपड़ा के साथ देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन जैसे बड़े स्टार हैं. ये सभी स्टार्स हिंदी सिनेमा में अपनी अच्छी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं.
परिणीति चोपड़ा ने शक से अपना वेब सीरीज डेब्यू किया है. साल 2026 से पहले एक्ट्रेस आखिरी बार साल 2024 में फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आई थी. इम्तियाज अली की फिल्म में दिलजीत दोसांझ संग एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आई थी. परिणीति ने फिल्म में अमरजोत कौर का किरदार निभाया था. फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म में परिणीति चोपड़ा के काम की काफी तारीफ हुई थी. फिल्म अमर सिंह चमकीला के लिए परिणीति चोपड़ा ने अपना वजन भी बढ़ाया था. एक्ट्रेस ने अमरजोत कौर का किरदार को पर्दे पर जिंदा कर दिया था.