SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'पंचायत 5' में सचिव जी पर चढ़ा प्यार का रंग, रिंकी साथ लव स्टोरी में आएगा ट्विस्ट, क्या फुलेरा में बजेगी शहनाई?

पंचायत 5 का प्राइम वीडियो पर ट्रेलर जारी कर दिया है. सीजन 5 में फुलेरा की सत्ता परिवर्तन, प्रधानजी की मुश्किलें और सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी पर नया ट्विस्ट आएगा.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 23, 2026, 19:35 IST | Updated: Nov 23, 2026, 19:43 IST
Image Credit: पंचायत 5 का ट्रेलर रिलीज
Join

प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज कॉमेडी ड्रामा पंचायत का नया सीजन रिलीज को तैयार है. सीरीज मेकर्स ने पांचवें सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. सीजन 5 के ट्रेलर गांव की राजनीति, रिश्तों की उलझन और हल्के-फुल्के हास्य देखने को मिल रही है. नए सीजन में फुलेरा गांव की कुर्सी बदल गई है, लेकिन गांव की समस्या और लोगों के बीच नोकझोंक देखने को मिलेगी. इसके अलावा सीजन 5 में रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा.

रिंकी और सचिव की लव स्टोरी में नया मोड़

सीरीज के नए सीजन में सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. ट्रेलर में सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी को दिखाया गया है. ऐसे में आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा क्या सचिव जी और रिंकी एक दूसरे से प्यार का इजहार कर शादी करेंगे. या फिर उनकी लाइफ में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. दोनों एक दूसरे से शादी करेंगे या नहीं इसके लिए आपको पंचयात सीजन 5 सीरीज देखना होगा.

पुराने स्टार्स आएंगे नजर

पंचायत 5 में दर्शकों को फिर से पुरानी स्टार कास्ट नजर आएंगे. जितेंद्र कुमार सचिव जी के किरदार में रघुबीर यादव प्रधानजी के रूप में और नीना गुप्ता मंजू देवी के करिदार में नजर आएंगी. सीजन 5 फिर से दर्शकों को फुलेरा गांव की सियासी और पारिवरिक ड्रामा देख सकते हैं.

फुलेरा की मुश्किलें हैं बरकरार

पंचायत 5 के ट्रेलर में गांव में सत्ता के नए समीकरण के बारे में दिखाया गया. प्रधानजी यानी रघुबीर यादव अब पहले की तरह प्रधान नहीं है. सत्ता से दूर होने के बाद उनके साथ नई कंडीशन और नई चीजों में तालमेल बैठाने में काफी चुनौती है. फुलेरा की राजनीति में काफी बदलाव आएगा. सीजन 5 में हास्य और ड्रामा देखने को मिलेगा. दूसरी सचिव जी को अपनी लाइफ में बैलेंस बनाने में दिक्कत होगी. सचिव जी की दोस्ती और पंचायत की बदलती राजनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां हैं.

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी पंचायत

पंचायत 5 की रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स ने पहले कर चुके हैं. 3 दिसंबर 2026 की भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर सीरीज रिलीज होगी. फुलेरा गांव के नए सियासी और पारिवारिक ड्रामा को आप ओटीटी पर देख सकते हैं. सीरीज में देखना होगा कि सचिव जी की प्रेम कहानी में नया मोड़ क्या आएगा? गांव की सत्ता किसके हाथ में मजबूत होगी. 

इसे भी पढ़ें- अब ओटीटी नहीं, बड़े पर्दे पर दिखेगी 'पंचायत' की कहानी, मेकर्स ने किया फिल्म का ऐलान 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES