SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फुलेरा में फिर मचेगा बवाल! फैंस ने पूरी की बनराकस की अनोखी डिमांड, गले में चढ़ी 10 करोड़ मालाएं; रिलीज डेट का हुआ ऐलान

प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज ‘पंचायत’ के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. फुलेरा की नई प्रधान क्रांति देवी और बनराकस की अनोखी शर्त पूरी होने के बाद अब दुर्गेश कुमार ने सीजन 5 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. जानें कब खुलेगा नई तारीख का राज.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 18, 2026, 12:20 IST | Updated: Nov 18, 2026, 12:43 IST
Image Credit: फुलेरा में बनराकस और क्रांति देवी का नया दांव, ‘पंचायत 5’ पर आया अपडेट
Join

प्राइम वीडियो की सबसे पसंदीदा इंडियन वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चाहने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फुलेरा गांव की गलियों से एक ऐसा अपडेट आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है. सीरीज के सबसे फेमस किरदार बनराकस यानी दुर्गेश कुमार ने अपने फैंस का लंबा इंतजार खत्म करते हुए ‘पंचायत सीजन 5’ की रिलीज डेट से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है. इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच इस बात को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है कि सचिव जी और प्रधान जी की कहानी अब किस नए मोड़ पर आगे बढ़ने वाली है.

इस पूरे मामले की शुरुआत एक बहुत ही मजेदार शर्त के साथ हुई थी, जिसमें फैंस ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. फुलेरा गांव की नई प्रधान क्रांति देवी और उनके पति बनराकस ने लोगों के सामने एक अनोखी डिमांड की थी. उन्होंने कहा था कि अगर लोग ‘पंचायत’ के सीजन 5 की रिलीज डेट जानना चाहते हैं, तो पहले उन्हें 1 करोड़ फूलों की मालाएं पहनानी होंगी. अपने पसंदीदा शो के लिए फैंस ने गजब की दीवानगी दिखाई और देखते ही देखते ये टारगेट पूरा कर दिया, जिसके बाद शर्त को बढ़ाकर 10 करोड़ फूलों की मालाओं तक कर दिया गया, जिसे फैंस ने अपने जोश से पार कर लिया.

कब प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी ये सीरीज?

फैंस की इस जबरदस्त दीवानगी और प्यार को देखने के बाद आखिरकार बनराकस ने अपनी जुबान खोल दी है. उन्होंने साफ कर दिया है कि अब दर्शकों को ‘पंचायत सीजन 5’ की तारीख जानने के लिए ज्यादा दिन नहीं रुकना पड़ेगा. ताजा जानकारी के मुताबिक, मेकर्स और बनराकस की ओर से 18 नवंबर 2026 को इस मोस्ट अवेटेड सीजन की ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. फुलेरा के इस नए प्रशासन की ओर से आए इस मजेदार अपडेट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. बता दें, ये वेब सीरीज अगले महीने 3 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

दीपिका के नक्शेकदम पर चल रहीं कियारा! बेटी सराया के 1 साल बाद दूसरी बार बनने जा रहीं मां; वायरल हो रहीं Baby Shower की तस्वीरें

TVF ने रचा है यह अनोखा संसार

आज के दौर में ‘पंचायत’ देश की सबसे ज्यादा देखी और पसंद की जाने वाली सीरीज बन चुकी है. ‘द वायरल फीवर’ यानी ‘टीवीएफ’ की इस शानदार पेशकश के अब तक चार हिट सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर आ चुके हैं. इसकी सिंपल कहानी और देसी अंदाज ने हर उम्र के लोगों का दिल जीत लिया है. बिना किसी शोर-शराबे या भारी एक्शन के, इस शो ने अपनी कमाल की कहानी और स्टार कास्ट की असली लगने वाली एक्टिंग के दम पर दर्शकों के बीच एक अलग ही पहचान बनाई है. यही वजह है कि लोग आज भी इस सीरीज के हर किरदार से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं.

सचिव जी की कहानी ने जीता है सबका दिल

इस सीरीज की पूरी कहानी अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) के आसपास घूमती है. इंजीनियरिंग करने के बाद जब उन्हें कोई अच्छी नौकरी नहीं मिलती, तो मजबूरी में उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव में पंचायत सचिव की नौकरी करनी पड़ती है. शहर की तेज रफ्तार जिंदगी के बाद गांव के माहौल में खुद को ढालना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता. हालांकि, इस सफर में उनकी मुलाकात बृज भूषण दुबे, पूर्व प्रधान मंजू देवी, विकास, प्रहलाद पांडे और रिंकी जैसे बेहद प्यारे लोगों से होती है. समय के साथ ये सभी लोग उनके अपने परिवार जैसे बन जाते हैं और हर अच्छे-बुरे वक्त में उनके साथ मजबूती से खड़े रहते हैं.

फुलेरा की राजनीति में आया नया ट्विस्ट

जैसे-जैसे कहानी आगे बढेगी, फुलेरा गांव की लोकल पॉलिटिक्स और भी मजेदार होती जाएगी. गांव में सचिव जी यानी अभिषेक और पुराने प्रधान जी की सीधी टक्कर भूषण यानी बनराकस और उसकी पत्नी क्रांति देवी से होगी. ये दोनों हर काम में टांग अडाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं. पिछले सीजन के आखिर में फुलेरा की कुर्सी पर हुए बडे उलटफेर ने पूरी कहानी को बहुत ही रोमांचक मोड पर लाकर खडा कर दिया था. अब आने वाले नए सीजन में ये देखना बडा दिलचस्प होगा कि क्रांति देवी की प्रधानी के बीच सचिव जी और प्रधान जी किस तरह नई मुसीबतों का सामना करते हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES