प्रोड्यूसर संग भागकर शादी, प्रिंस चार्ल्स को किस... CINTAA विवाद से पहले इन कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुकी हैं पद्मिनी कोल्हापुरे
पद्मिनी कोल्हापुरे CINTAA विवाद को लेकर चर्चा में है. पद्मिनी इससे पहले भी कई बार कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुकी हैं. आइए जानते हैं उनके पुराने विवाद.
CINTAA विवाद को लेकर पद्मिनी कोल्हापुरे इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की पदाधिकारी पद्मिनी और पूनम ढिल्लों पर कुनिका और उपासना समेत कई लोगों आरोप लगया है कि वह अपने तरीके से काम करती हैं. ऐसा पहली बार नहीं इससे पहले भी कई बार पद्मिनी विवादों में घिर चुकी हैं.
भागकर की शादी
पद्मिनी ने 21 साल की उम्र में घर से भागकर शादी कर ली थी. फिल्म के सेट पर उन्हें प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा से प्यार हो गया था. पद्मिनी और प्रदीप शादी करना चाहते हैं लेकिन एक्ट्रेस के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे, ऐसे में दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया.
पद्मिनी के परिवार वाले प्रदीप संग उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे. कपल ने परिवार को मनाने की कोशिश की लेकिन दोनों असफल रहे. 14 अगस्त 1986 में दोनों शादी कर ली. कपल का बेटा है जिसका नाम प्रियांक है.
प्रिंस चार्ल्स को किस
पद्मिनी साल 1980 में भी कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो चुकी हैं. साल 1980 में प्रिंस चार्ल्स इंडिया के दौरे पर थे. प्रिंस को एक्ट्रेस ने गाल पर जबरदस्ती किस कर दिया था. प्रिंस चार्ल्स को किस करने की वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी.
लता मंगेशकर हैं बुआ
पद्मिनी और लता मंगेशकर रिश्तेदार हैं. दरअसल लता मंगेशकर एक्ट्रेस की बुआ लगती हैं. पद्मिनी के पिता के सगे मामा की बेटी लता मंगेशकर है. इस तरह से वह उनकी कजिन बुआ है. एक्टर शक्ति कपूर उनके जीजा हैं. दरअसल उनकी बड़ी बहन शिवांगी जो कि एक्ट्रेस थी उनकी शादी शक्ति कपूर से हुई. श्रद्धा कपूर रिश्ते में पद्मिनी की भांजी लगती है.
10 साल की उम्र में शुरू किया करियर
पद्मिनी ने महज10 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था. उन्होंन फिल्म इश्क इश्क इश्क से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने राज कपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुन्दरम में यंग रूपा का किरदार निभाया था. रूपा के रोल से उन्हें काफी फेम मिला था. इसके बाद उन्होंने साजन बिना ससुराल में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया. 15 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म जमाने को दिखाना है में लीड रोल किया था. फिल्म प्रेमरोग से उनकी काफी फेम मिला था. पद्मिनी ने 80 दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस थी.