रीढ़ में फ्रैक्चर से क्या नुसरत भरूचा के करियर पर लग जाएगा ब्रेक? पहले भी ये बॉलीवुड हसीनाएं हो चुकी हैं दर्दनाक हादसे का शिकार
नुसरत भरूचा हाल ही में हादसे का शिकार हुई हैं. इससे पहले कई बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्सीडेंट का शिकार हुई थी. जिसका सीधा असर उनके करियर पर पड़ा था. लिस्ट में महिमा चौधरी से लेकर अन्नू अग्रवाल का नाम शामिल है.
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हाल ही में बाली में एक हादसे का शिकार हो गईं. एक्ट्रेस काम की वजह से बाली गई थी. हादसे के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खबरें आ रही है कि एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है. जिसके बाद एक्ट्रेस को एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया.
नुसरत के अलावा कई एक्ट्रेस हादसों का शिकार हो चुकी हैं. जिसका असर उनके करियर पर पड़ा, हादसे की वजह से अन्नू अग्रवाल की याददाश्त चली गई थी. वहीं कांच की वजह से महिमा चौधरी का चेहरा खराब हो गया था.
अनु अग्रवाल का हुआ था एक्सीडेंट
1990 में ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी से रातोंरात पॉपुलर हुई एक्ट्रेस अनु अग्रवाल भी बड़े हादसे का शिकार हो चुकी हैं. साल 1999 में लेट नाइट पार्टी से लौटते समय एक्ट्रेस की कारका एक्सीडेंट हो गया था. इस एक्सीडेंट में उनके शरीर में कई फ्रैक्चर आए थे. उनके चेहरे पर भी काफी चोट लग थी. एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस लगभग 29 दिनों तक कोमा में रहीं. जब एक्ट्रेस को होश आया तो उनका आधा शरीर पैरालिसिस का शिकार हो गया था. एक्ट्रेस अपनी पुरानी पहचान और पुरानी लाइफ को भूल चुकी थी.
महिमा चौधरी का हुआ था कार एक्सीडेंट
महिमा चौधरी को हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म परदेस से मिली थी. साल 1999 में बेंगलुरू में एक्ट्रेस का कार एक्सीडेंट हो गया था. उस समय महिमा में अजय देवगन और काजोल की फिल्म दिल क्या करे की शूटिंग कर रही थी. स्टूडियो जाते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ था. इस एक्सीडेंट में कार के कांच टूटकर महिला के चेहरे पर धंस गए थे.
महिमा ने साल 2020 में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उस समय मुझे लगा कि मैं मर रही हूं. मेरे अस्पताल जाने के बाद मेरी मां और अजय देवगन वहां पहुंचे. मेरी सर्जरी हुई और डॉक्टर ने मेरे चेहरे से 67 शीशे के टुकड़े निखाले, तब तक मुझे नहीं पता था कि ये एक्सीडेंट कितना गंभीर है. मैं आज भी इस बारे में बात करके रो जाती हूं. ये सिर्फ मेरे करियर के बारे में नहीं था, एक एक ऐसा अनुभव था जो कि आपके नजरिए को बदल देता है.
मुझे टांकों के साथ रहना पड़ा और बिना दूफ के घर के अंदर रहना पड़ा, मेरे घर की खिड़कियो को काला कर दिया गया था. मैंने खुद शीशा देखना बंद कर दिया था. उस दौरान मेरे घर में कोई शीशा नहीं था और ना ही धूप घर के अंदर आती थी. उस समय मेरे पास कई फिल्में थी लेकिन हादसे की वजह से मुझे फिल्में छोड़नी पड़ी थी.
साधना
हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस साधना भी एक्सीडेंट का शिकार हो चुकी हैं. सड़क हादसे में एक्ट्रेस का चेहरे खराब हो गया था. उस हादसे के बाद साधना का करियर खत्म हो गया था.
महक चहल
सलमान खान की पॉपुलर फिल्म वॉन्टेड फेम महक चहल भी सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुकी हैं. एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस के चेहरे पर बुरा असर पड़ा था. जिसके बाद उनका करियर बर्बाद हो गया था.