App

नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट, फ्रैक्चर के बाद शेयर की तस्वीर, जानें कैसी है अब तबीयत

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद रिकवरी कर रही हैं. एक्ट्रेस का एक्सीडेंट बाली में हुआ था. एक्सीडेंट बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर हेल्थ अपडेट दिया है.

नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट, फ्रैक्चर के बाद शेयर की तस्वीर, जानें कैसी है अब तबीयत
Image Credit: इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा हाल ही में बाली में एक्सीडेंट का शिकार हुई थी. एक्सीडेंट के दौरान एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्र हो गई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस के खड़े होने और बैठने में समस्या हो रही थी. एक्ट्रेस को बाली से एयर एंबुलेंस से लाया गया था. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटो शेयर कर हेल्थ अपेडट दिया है. रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद एक्ट्रेस ने अपना पहला पोस्ट शेयर कर हेल्थ अपडेट दिया है. एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है.

नुसरत भरूचा ने शेयर किया पोस्ट

नुसरत भरूचा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इस फोटो में खिड़की के पास एक खाली व्हीलचेयर है. वहीं खिड़की से सनसेट नजर आ रहा है. इस फोटो में नुसरत ने अपनी लाइफ में आए बदलाव के बारे में शेयर किया है. उन्होंने लिखा, मैं हमेशा सनसेट के पीछे भगाती रही हूं. अचानक मेरे नजारा ही बदल गया. मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है. एक्ट्रेस ने अपने इस मैसेज से मैसेज दिया है कि उनकी लाइफ भले ही धीमी हुई है लेकिन रुकी नहीं है. उन्होंने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है. एक्ट्रेस जल्द ही ठीक होकर अपनी नॉर्मल लाइफ में आएंगी.

बाली में हुआ था हादसा

नुसरत भरुचा बाली में काम के लिए गई थी.  बाली में वह एक्सीडेंट का शिकार हो गई थी. इस एक्सीडेंट में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. इसके बाद एयर एंबुलेंस के लिए जरिए उन्हें मुंबई लाया गया. जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई. एक्ट्रेस की टीम ने बयान जारी किया था कि नुसरत की सेहत सबसे बड़ी प्राथमिकता थी.

कुछ हफ्तों काम से दूर रहेंगी दूर

नुसरत की टीम ने बताया था कि एक्ट्रेस चोट और सर्जरी के बाद आराम करेंगी. इस वजह से कुछ हफ्तों तक उनके सारे काम रोक दिए गए हैं. एक्ट्रेस की टीम ने लोगों से नुसरत की  प्राइवेसी का  ध्यान और ठीक होने के लिए समय देने की मांग की है. वहीं नुसरत की चिंता जताने और उनकी सेहत की कामना करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया गया.

नुसरत भरूचा अपकमिंग फिल्म

नुसरत भरूचा जल्द ही रेमो डिसूजा डायरेक्ट की गई फिल्म में नजर आएंगी. फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव शामिल हैं. फिल्म की शूटिंग और शेड्यूल को लेकर अभी तक कोई आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है. एक्ट्रेस को आखिरी बार उफ ये सियापा में देखा गया था. नुसरत को हिंदी फिल्मों में फेम फिल्म प्यार का पंचनामा से मिली थी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More