SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

1 सीन और कुर्बान कर दिए साढ़े 6 साल, न AI, न कोई शॉर्टकट... हजारों कलाकारों ने रावण-जटायु युद्ध के हर फ्रेम पर बहाया पसीना!

नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड और मोस्टपॉपुलर 'रामायण' के एक सीन के पीछे मेकर्स ने करीब साढ़े छह साल की कड़ी मेहनत की थी. रणबीर कपूर स्टारर ये मेगा-फिल्म इस दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 01, 2026, 12:13 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 01:14 PM IST
Image Credit: रावण-जटायु युद्ध सीन
Join

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका हर अपडेट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है. हाल ही में फिल्ममेकर ने इस मेगा-प्रोजेक्ट के पीछे की वो मेहनत और स्ट्रगल बयां किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा. इस महागाथा को पर्दे पर उतारने के लिए मेकर्स ने कई अनगिनत चुनौतियों का सामना किया है.

हाल ही में हुई एक खास बातचीत में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म से जुड़ा एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया, जिस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल जरूर लगता है. उन्होंने बताया कि फिल्म में रावण और जटायु के बीच की महाजंग को फिल्माने और तैयार करने में कुल साढ़े छह साल का समय लग गया. उन्होंने बताया कि इस एक सिंगल एक्शन सीक्वेंस के पीछे कलाकारों और तकनीशियनों की वो मेहनत छिपी है, जिस पर हात करते हुए नितेश लगातार एक घंटा बोल सकते हैं.

पुष्पक विमान के लिए रिजेक्ट हुए दर्जनों डिजाइन

इस फिल्म का सबसे बड़ा अट्रैक्शन रावण की पौराणिक उड़ने वाली गाड़ी यानी 'पुष्पक विमान' का वीएफएक्स और डिजाइनिंग रहा है. नितेश तिवारी ने खुलासा किया कि केवल पुष्पक विमान के डिजाइन को फाइनल करने में ही टीम को लगभग दो साल का लंबा समय लग गया. टीम ने इसे कोई आम उड़ने वाली चीज दिखाने के बजाए इसके पीछे एक साइंटिफिक सोच को तवज्जो दी. उनका मानना था कि उस काल में जो भी हुआ, उसके पीछे कोई न कोई विज्ञान जरूर रहा होगा. यही वजह है कि मेकर्स ने स्क्रीन पर दिखने वाले फाइनल डिजाइन तक पहुंचने से पहले पुष्पक विमान के 40 से 50 अलग-अलग डिजाइन तैयार किए थे.

डिजाइन बदला, तो दोबारा शूट हुए सीन

मेकर्स के सामने मुश्किलें उस समय और ज्यादा बढ़ गईं, जब पुष्पक विमान के डिजाइन में भारी बदलाव करना पड़ा. क्योंकि रावण और जटायु की लड़ाई का एक्शन सीक्वेंस पहले वाले शुरुआती डिजाइन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था, इसलिए जब पुष्पक विमान का फाइनल और बिल्कुल अलग लुक सामने आया, तो पूरी टीम को कई हिस्सों पर दोबारा काम करना पड़ा. सीक्वेंस के उन हिस्सों को नए डिजाइन के हिसाब से ढालने में काफी दिमाग लगाना पड़ा, जिसके कारण इस पूरे प्रोसेस में लंबा वक्त लगा और एक-एक फ्रेम को परफेक्ट बनाने के लिए हजारों आर्टिस्ट्स ने अपना पसीना बहाया.

'राम' ने उठाया VFX आर्टिस्ट्स के हक का मुद्दा

फिल्म के भारी-भरकम विजुअल इफेक्ट्स और सीजीआई (CGI) पर बात करते हुए लीड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में एक बहुत ही गंभीर मुद्दा उठाया था. उन्होंने उन लोगों की सोच पर नाराजगी जताई जो पर्दे पर नजर आने वाली कड़ी मेहनत और मुश्किल वीएफएक्स को एक झटके में एआई का कमाल बताकर नजरअंदाज कर देते हैं. रणबीर ने जोर देकर कहा कि स्क्रीन पर दिखने वाली एक-एक बारीकी को जिंदा करने के लिए हजारों आर्टिस्ट्स चौबीसों घंटे, महीनों और सालों तक खून-पसीना बहाते हैं. इसलिए इन कलाकारों की मेहनत की इज्जत होनी चाहिए और उन्हें इसका पूरा क्रेडिट मिलना चाहिए.

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

बात करें फिल्म के कलाकारों की, तो 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साउथ ब्यूटी साईं पल्लवी माता सीता का रोल निभाएंगी. इसके अलावा, साउथ के सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण के रूप में बड़े पर्दे पर खलबली मचाने के लिए तैयार हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ये भव्य फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES