SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Perfect Birthday: निक जोनास ने पत्नी प्रियंका संग मनाया 34वां जन्मदिन, शेयर कीं बेहद रोमांटिक तस्वीरें

Nick Jonas 34th Birthday: सिंगर और एक्टर निक जोनास ने अपने 34वें जन्मदिन के जश्न की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. गोल्फ कोर्स की मस्ती से लेकर फैमिली मोमेंट्स और रोमांटिक अंदाज तक, निक ने इस पूरे वीक को खास बनाने का सारा क्रेडिट पत्नी प्रियंका चोपड़ा को दिया है.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 24, 2026, 12:59 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 01:52 PM IST
Image Credit: Nick Jonas 34th Birthday Celebration
Join

हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनास ने हाल ही में अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पूरे बर्थडे वीक के जश्न की अनसीन फोटो-वीडियो सेयर कीं. तस्वीरों में निक अपनी पत्नी और बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ फुर्सत के पल बिताते नजर आ रहे हैं. फैंस को उनका ये फैमिली अंदाज खूब भा रहा है. निक ने अपने इस खास बर्थडे वीक को यादगार और परफेक्ट बनाने का पूरा श्रेय प्रियंका को दिया है. निक का बर्थडे 17 सितंबर को था, जो उन्होंने पूरे वीके सेलिब्रेट किया.

निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे जन्मदिन का ये पूरा हफ्ता एकदम परफेक्ट रहा, इसके लिए प्रियंका का बहुत-बहुत धन्यवाद’. निक के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ दुनिया भर के तमाम सेलेब्स भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं. वायरल हो रही पहली तस्वीर में निक और प्रियंका गोल्फ कोर्स पर एक-दूसरे के साथ सुकून भरा समय बिताते नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी फोटो में पूरा परिवार एक साथ गोल्फ खेलता और धूप का आनंद लेता दिखाई दे रहा है.

केक और बेटी मालती की क्यूट झलक

निक ने जो फोटो शेयर की हैं, उनमें उनके बर्थडे केक की झलक भी दिखाई दे रही है. ये एक बेहद शानदार चॉकलेट केक था, जिस पर लकड़ी के डिजाइन वाला एक खास टॉपर लगा हुआ था, जिस पर लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे 34 निक’. इस लजीज केक को चॉकलेट बार्स, कुकीज और ढेर सारे मार्शमैलो के साथ सजाया गया था. इसके साथ ही निक ने नन्हीं मालती मैरी की भी एक बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है, जिसमें मालती कलपफुल ड्रेस में एक चेयर पर आराम से बैठी नजर आ रही है. एक और फोटो में निक-प्रियंका रोमांटिक किस करते नजर आ रहे हैं.

घायल हाथ और विंटेज कार: Love And War से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी; नया अवतार देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

प्रियंका चोपड़ा का प्यार भरा बर्थडे विश

निक के इस पोस्ट से कुछ दिन पहले खुद प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी थीं. प्रियंका ने निक के साथ कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा था, ‘उस खास इंसान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई जो हर दिन हमारे सारे सपनों को सच करता है. हम आपसे बेइंतहा प्यार करते हैं गागा’. प्रियंका का अपने पति के लिए ये निकनेम फैंस को काफी पसंद आया था. सोशल मीडिया पर दोनों का ये प्यार और बॉन्डिंग हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेती है और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला.

निक और प्रियंका की खूबसूरत लव स्टोरी

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता साल 2018 में शुरू हुआ था, जब दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. कुछ ही महीनों की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. दिसंबर 2018 में राजस्थान के खूबसूरत शहर जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों की शादी हुई थी. कई दिनों तक चले इस ग्रैंड वेडिंग इवेंट में हिंदू और ईसाई दोनों ही रीति-रिवाजों से शादी की सभी रस्में निभाई गई थीं. इस शादी की तस्वीरें और वीडियो दुनिया भर में खूब वायरल हुए थे और तब से लेकर आज तक ये कपल हर जगह सुर्खिों में छाया रहता है.

पैरेंटहुड और प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट्स

शादी के करीब चार साल बाद ये कपल पहली बार माता-पिता बना. साल 2022 में इनके घर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का जन्म हुआ, जो सरोगेसी के जरिए दुनिया में आई थी. अब मालती इनके जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा बन चुकी हैं. वहीं, अगर करियर की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में शानदार वापसी करने जा रही हैं. वे मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की आने वाली बड़ी फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली है. इस फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES