SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिसे समझा बच्ची, वही निकली फिल्मों की उस्ताद! बेटी शोरा को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार एक्टर ने हाल ही में अपनी बेटी शोरा के बारे में खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि शोरा ने महज तीन-चार सालों में दुनिया की इतनी फिल्में देख ली हैं, जितनी उन्होंने खुद भी नहीं देखीं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने दुनियाभर का सिनेमा देख लिया है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 18, 2026, 07:14 IST | Updated: Nov 18, 2026, 07:28 IST
Join

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी शानदार अदाकारी से हर किसी के दिल में बेहद खास जगह बनाई है. उनके लाखों चाहने वाले हैं, जो उन्हें फिल्मों में देखना पसंद करते हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं, जिनमें अलग-अलग किरदार निभाए हैं, लेकिन अब वे अपनी 16 साल की बेटी शोरा की एक्टिंग की नॉलेज के कायल हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने इस बारे में खुलासा किया.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में 'जेन Z' (Gen Z) के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनकी 16 साल की बेटी शोरा सिद्दीकी ने उन्हें नई पीढ़ी को बेहतर ढंग से समझने में मदद की है. उनका मानना है कि 'जेन Z' ज्यादा समझदार है, क्योंकि उन्हें दुनिया के बारे में काफी जानकारी है. उन्होंने यह भी माना कि उनकी बेटी को एक्टिंग के बारे में उनसे कहीं ज्यादा पता है.

'जेन Z' को मिला दुनिया का जबरदस्त एक्सपोजर'

दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि कैसे आज की युवा पीढ़ी दुनिया भर के सिनेमा से जुड़ी है और कैसे इसने उन्हें ज्यादा जागरूक और आत्मविश्वासी बना दिया है. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आज की 'जेन Z', खासकर 15, 16, 17 और 18 साल के बच्चे बहुत स्मार्ट हैं. उन्हें दुनिया का ऐसा एक्सपोजर मिला है, जो हमें कभी नहीं मिला था. हम अपने माता-पिता से कभी सवाल नहीं पूछते थे, यहां तक कि उनसे बात करते समय उनकी आंखों में आंखें डालकर देखने की हिम्मत भी नहीं करते थे. लेकिन ये युवा हमसे सीधे सवाल पूछते हैं. एक और बात यह है कि उन्होंने दुनिया भर का सिनेमा देखा है. आज कोई भी युवा शायद कुछ ऐसा देख चुका हो, जो आपने शायद देखा भी न हो.'

यह भी पढ़ें- दूसरे हफ्ते में सुस्त हुई 'रामायण', लेकिन कमाई का आंकड़ा देख उड़ जाएंगे होश; 13 दिन में भारत में ही 820 करोड़ पार!

'शोरा को एक्टिंग के बारे में बहुत कुछ पता है'

नवाजुद्दीन ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने नई पीढ़ी को कम करके आंका था, लेकिन अपनी बेटी को फिल्मों और एक्टिंग की इतनी अच्छी समझ रखते हुए देखकर उनका नजरिया बदल गया. शोरा, जो एक एक्टर बनना चाहती हैं, एक्टिंग सीख रही हैं और परफॉर्मिंग आर्ट्स के बारे में जान रही हैं. एक्टर ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन-चार सालों में उनसे भी ज्यादा दुनिया भर की फिल्में देख ली हैं.

यह भी पढ़ें- 'जैकेट पर चिपका लिया था मरा हुआ चमगादड़...' जुबीन गर्ग की इस हरकत से दंग रह गए थे कॉलेज के दोस्त

उन्होंने कहा, 'इससे उन्हें काफी जानकारी हासिल करने में भी मदद मिल रही है. उन्हें बहुत कुछ पता है. आप उन्हें हल्के में नहीं ले सकते. यहां तक कि मैं भी ऐसा ही कर रहा था, लेकिन जब मैंने अपनी बेटी को ध्यान से देखा, तो मुझे एहसास हुआ कि उसे सच में बहुत कुछ पता है, खासकर एक्टिंग के मामले में. क्यों? क्योंकि मुझे लगता है कि उसने पिछले तीन-चार सालों में मुझसे भी ज्यादा दुनिया भर की फिल्में देख ली हैं.' शोरा ने अपने पिता के साथ 'नकाब' नाटक से स्टेज पर डेब्यू किया. उन्होंने अमेरिका के नौ शहरों के दौरे के दौरान इस नाटक में अभिनय किया.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी वर्कफ्रंट

नवाजुद्दीन को आखिरी बार 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' में देखा गया था. इसके अलावा, उन्होंने हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थम्मा' में भी काम किया, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना भी नजर आए. अभिनेता के पास कई और प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनमें 'सेक्शन 108', 'तुम्बाड 2', 'नूरानी चेहरा' और 'संगीन' शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES