SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिनेमा में नहीं आना चाहते थे नाना पाटेकर: इस दिग्गज एक्ट्रेस ने जिद करके बदली किस्मत, जानिए पूरा किस्सा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी कहानियों अब काफी सुनने को मिल रही हैं. नाना पाटेकर फिल्मों में नहीं बल्कि सिर्फ थिएटर करना चाहते थे. जानिए किस एक्ट्रेस के कहने पर उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली और उनकी पहली फिल्म का किस्सा क्या था.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 09, 2026, 10:30 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 10:38 AM IST
Image Credit: एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के कहने पर थिएटर आर्टिस्ट से बने बॉलीवुड के सुपरस्टार (फाइल फोटो)
Join

Nana Patekar Theatre Career: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के सबसे दमदार कलाकारों में से एक नाना पाटेकर को आज हर कोई जानता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाना पाटेकर कभी फिल्मों में काम ही नहीं करना चाहते थे. वह सिर्फ थिएटर की दुनिया में खुश थे और स्टेज पर एक्टिंग करना ही उनका असली सपना था. मगर एक मशहूर एक्ट्रेस ने उनकी जिंदगी बदल दी और उनका हाथ पकड़कर उन्हें बॉलीवुड की दुनिया में ले आईं. आमिर खान के साथ एक खास बातचीत में खुद नाना पाटेकर ने इस बात का खुलासा किया था.

फिल्मों में आने से पहले नाना थियेटर के बढ़िया कलाकार थे और वो सिर्फ थियेटर ही करना पसंद करते थे, लेकिन उन्हें फिल्मों में आने के लिए सिर्फ एक ही एक्ट्रेस ने मनाया और उनका नाम स्मिता पाटिल है. उन्होंने ही नाना से रिक्वेस्ट की कि आपको थियेटर से सिनेमा की तरफ आना चाहिए.

स्मिता पाटिल को लेकर क्या था किस्सा?

आमिर खान संग जी म्यूजिक कंपनी के ऑन सेट ऑफ स्क्रिप्ट पॉडकास्ट में बात करते वक्त पिछले साल नाना पाटेकर ने बताया था कि वो सिनेमा में आने का श्रेय स्मिता पाटिल को देते हैं. दरअसल, स्मिता ने कहा था कि थियेटर में तो सिर्फ 1000 लोग नाटक देखेंगे, जबकि सिनेमा लाखों-करोड़ों लोग देख पाएंगे. चलिए जानते हैं उन किस्सों के बारे में जिसे नाना पाटेकर ने खुद आमिर खान से चर्चा के दौरान खुलासा किया था.

जानें पहली फिल्म 'गमन' की IMDb रेटिंग

नाना पाटेकर की पहली फिल्म 'गमन' थी, जिसे उन्होंने स्मिता पाटिल के साथ ही की थी. यह फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी और अभी इसकी IMDb पर 7.5 रेटिंग है. इस फिल्म में मुख्य किरदार स्मिता और फारूख शेख ने निभाया था. नाना पाटेकर ने इसमें सपोर्टिंग रोल का किरदार निभाया था. भले ही रोल छोटा था, लेकिन नाना पाटेकर की एक्टिंग ने लोगों का ध्यान खींचा. नाना पाटेकर ने क्रेडिट देते हुए बताया कि स्मिता पाटिल ही हाथ पकड़कर सिनेमा तक ले गई थी और वो भी पुणे से थी. नाना पाटेकर ने बताया कि नाटक में ऑडियंस से तुरंत रिस्पॉन्स मिलता है और तालियां बजती हैं तो उस रिएक्शन की वजह से मुझे थियेटर से लगाव ज्यादा था.

नाना को कैसी फिल्मों करना पसंद था?

इसी बातचीत के दौरान नाना पाटेकर ने यह भी बताया कि वो फिल्मों का चुनाव कैसे करते हैं. उन्होंने कहा कि वो किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले उसकी पूरी स्क्रिप्ट पढ़ते और सुनते हैं. इसके बाद वो खुद को एक आम दर्शक की जगह रखकर सोचते हैं. अगर एक ऑडियंस के तौर पर उन्हें कहानी पसंद आती है, तभी वो फिल्म के लिए हां बोलते हैं. नाना के लिए फिल्म का जॉनर मायने नहीं रखता, बस कहानी में दम होना चाहिए.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES