App

बाउंसर के कमेंट से भड़के इन्फ्लुएंसर, गुल्लू को मारने दौड़े नकुल ढुल, घरवालों ने किया बीच-बचाव

बिग बॉस 20 में हाल ही में नकुल ढुल की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी. घर में आते ही इन्फ्लुएंसर ने बवाल मचा दिया है. वहीं अब उनकी गुल्लू के साथ जबरदस्त लड़ाई होती दिखी है. आइए जानते हैं किस बात पर दोनों की लड़ाई हुई.

बाउंसर के कमेंट से भड़के इन्फ्लुएंसर, गुल्लू को मारने दौड़े नकुल ढुल, घरवालों ने किया बीच-बचाव
Image Credit: स्क्रीनग्रैब बिग बॉस 20

नकुल ढुल की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही घर का माहौल पूरी तरह से बदल गया है. घरवालों को नकुल का बर्ताव खास पसंद नहीं आ रहा है. वहीं शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में नकुल और कुल्लू के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली है. चलिए जानते हैं किस बात हुई नकुल और गुल्लू की लड़ाई

नकुल और कुल्लू के बीच क्यों हुई लड़ाई?

प्रोमो में दिखता है कि नकुल और काजी आपस में बात कर रहे हते हैं. इस दौरान काजी स्काउट का मजाक उड़ाते हैं. नकुल को ये बात पसंद नहीं आती है. जिसके बाद नकुल और स्काउट की काजी के साथ बहस शुरू हो जाती है. गुल्लू दोनों को शांत कराने की कोशिश करते हैं. लेकिन इसके बाद गुल्लू और नकुल के बीच ही लड़ाई शुरू हो जाती है. दोनों के बीच शुरू हुई बहस हाथापाई तक पहुंच गई

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 बाउंसर के कमेंट से नकुल का बढ़ जाता है पारा

गुल्लू और नकुल के बीच काफी बहस बढ़ जाती है. दोनों एक दूसरे को मारने की धमकी देते हैं. वहीं गुल्लू बोलते हैं कि तुम्हारे जैसे बाउंसर 2000 रुपये में मिलते हैं. नकुल भी कमेंट करते हुए गुल्लू के पास जाते हैं, दोनों आमने-सामने होते हैं. इस दौरान घरवाले दोनों को अलग करते हैं. लेकिन नकुल और गुल्लू दूर होने बजाये लड़ाई जारी रखते हैं. वहीं खबरें आ रही हैं कि दोनों की बीच धक्का-मुक्की बढ़ जाती है, जिसके बाद हिंसा करने की वजह से उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया. मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल उनके बेघर होने की पुष्टि नहीं की है.

लव और कनिका के बीच होगी बहस

टास्क के दौरान लव और कनिका के बीच बहस हुई. लव कनिका को मतलबी बोलती हैं, तो कनिका की काबिलियत पर सवाल उठाती है, वहीं अरिश्फा की बातों की वजह से मरी कॉम और उनके बीच भी बहस हो जाती है. अरिश्फा ने मैरी कॉम के फैसले लेने पर सवाल उठाया, जिसके बाद मैरी भी अरिश्फा को सुनाती है.

टास्क के दौरान काजी और स्काउट के बीच भी बहस हुई. स्काउट काजी पर तंज कसकते हैं जिसके बाद काजी को गुस्सा आता है. जिसके बाद दोनों के बीच की बहस काफी बढ़ जाती है. ऐसे में घर का माहौल काफी खराब हो जाता है.

कब और कहां देखें बिग बॉस 20

सलमान खान होस्ट रियलिटी शो बिग बॉस 20 को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे देख सकते हैं. टीवी चैनल कलर्स पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं. इसके अलावा आप बिग बॉस पर लाइव फीड भी देख सकते हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More