KWK9: 'मेरी दास्तान मेरी कब्र तक जाएगी' बड़े पर्दे पर कभी नहीं दिखेगी भाईजान की कहानी! Biopic के सवाल पर सलमान खान का सीधा जवाब
Salman Khan biopic statement: 'कॉफी विद करण 9' में सलमान खान ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनकी बायोपिक का निर्देशन कौन करेगा, भाईजान ने बिना टाइम वेस्ट किए साफ कर दिया कि उनकी बायोपिक कभी नहीं बनेगी और उनके जिंदगी के सारे राज उनकी कब्र में जाएंगे.
जब 'टाइगर' यानी सलमान खान किसी भी शो या फिल्म में कदम रखते हैं, तो सोशल मीडिया पर चर्चा होना लाजिमी है. कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में 'कॉफी विद करण' के 9वें ग्रैंड प्रीमियर में देखने को मिला. शो का आगाज इतने धमाकेदार तरीके से हुआ कि पहले ही एपिसोड ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. इस बार स्टेज की रौनक तब और बढ़ गई, जब सलमान के साथ उनकी पुरानी दोस्त और दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी शामिल हुईं. दोनों की खट्टी-मीठी नोंकझोक और पुरानी यादों के पिटारे ने ऑडियंस को भरपूर एंटरटेन किया. शो के दौरान एक ऐसा दिलचस्प पल आया, जब करिश्मा ने रैपिड-फायर राउंड में सलमान से उनकी बायोग्राफिकल फिल्म को लेकर एक सवाल पूछ लिया.
करिश्मा कपूर ने सवाल करते हुए सलमान खान से पूछा कि अगर कभी उनके जीवन पर फिल्म बने, तो वो किस डायरेक्टर को चुनेंगे और इसके लिए चार नाम भी ऑप्शन में दिए, सूरज बड़जात्या, कबीर खान, डेविड धवन और संजय लीला भंसाली. भाईजान ने हर कैटेगरी के मुताबिक बड़े ही मजेदार और सटीक जवाब दिए. उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की फिल्म बनाना चाहते हैं.
'मेरी कहानी मेरी कब्र तक जाएगी'
सलमान ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'अगर आप मेरी लाइफ पर कॉमेडी फिल्म बनाना चाहते हैं, तो डेविड धवन सही रहेंगे, ट्रेजिक लव स्टोरी के लिए संजय लीला भंसाली, खूबसूरत प्रेम कहानियों के लिए सूरज बड़जात्या और एक्शन-ड्रामा से भरपूर कहानी के लिए कबीर खान बेहतरीन ऑप्शन रहेंगे'. फिल्ममेकर्स का नाम लेते हुए सलमान ने हल्की सी मुस्कान दी. लेकिन जब बात खुद की बायोपिक के अस्तित्व पर आई तो उनका रुख बेहद सख्त हो गया. उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के साफ कर दिया कि उनकी जिंदगी पर कभी कोई बायोपिक नहीं बनने वाली है.
भाईजान ने अपने ही अंदाज में दो टूक शब्दों में कहा, 'लेकिन मेरे जीवन पर कभी कोई बायोपिक नहीं बनेगी. मेरी कहानी मेरे साथ कब्र में ही जाएगी'. उनके इस बयान से साफ जाहिर होता है कि वो अपनी जिदंगी के छुपे पन्नों को दुनिया के सामने तमाशा नहीं बनने देना चाहते और उसे हमेशा अपने तक ही सीमित रखना पसंद करेंगे.
करिश्मा के साथ 'प्लेटोनिक लव' पर खुलासा
इसी एपिसोड में आगे जब करण जौहर ने एक दिलचस्प खुलासा किया कि करिश्मा कपूर ने कभी सलमान के साथ अपने रिश्ते को प्लेटोनिक लव बताया था, तो माहौल और भी मजेदार हो गया. ये सुनते ही सलमान ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, 'वो झूठ बोल रही है! हमारा सबसे लंबा चलने वाला अफेयर था. उसने मुझे छोड़कर शादी कर ली और मेरा दिल टूट गया था'. ये सुनकर करिश्मा हैरान रह गईं और बोलीं, 'क्या कह रहे हैं? तुम उन्हें खूब कंटेंट दे रहे हैं!'. दोनों की इस प्यारी सी नोकझोक ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया.
सबके बाप में है दम! सलमान खान ने पिता सलीम खान संग शेयर किया रेयर मोमेंट, देखें Viral Photos
शादी से किनारा, लेकिन पिता बनने की है इच्छा
चैट शो की इस बातचीत को आगे बढ़ाते हुए, जब उनके करियर की आखिरी फिल्म को लेकर बात की गई, तो सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया, 'अभी तो मेरी आखिरी फिल्म नहीं बनने वाली, भाई, अभी नहीं!'. करिश्मा ने भी उनकी इस बात पर सहमति जताते हुए कहा कि अभी तो इसमें काफी समय है. वहीं, जब उनके सिंगल स्टेटस पर बात आई, तो सलमान ने किसी दूसरे पर ठीकरा फोड़ने के बजाए खुद को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद को शादी करने से रोका है और वो इस फैसले से पूरी तरह खुश हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी इच्छा जताई कि वो फ्यूचर में जरूर पिता बनना चाहते हैं, क्योंकि बच्चों का होना दुनिया की सबसे कमाल की बात है.