SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मंदिर में शूटिंग के लिए बदला मुस्लिम एक्ट्रेस ने नाम, पहली ही फिल्म हुई सुपरहिट; फिर उसी पहचान से बनीं सुपरस्टार!

भोजपुरी सिनेमा की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने अपने दो दशक के करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. साल 2004 में मनोज तिवारी के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर अपने करियर की शुरुआत की. लेकिन यही वो फिल्म थी, जिसके लिए उन्होंने अपना मुस्लिम नाम बदल दिया था.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 03, 2026, 08:27 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 09:02 AM IST
Image Credit: भोजपुरी एक्ट्रेस
Join

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इस समय लगातर ग्रो कर रही है. रवि किशन, मनोज तिवारी, आम्रपाली, अक्षरा सिंह, महुआ, पवन सिंह और काजल राघवानी जैसे कई बड़े स्टार्स सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड करते हैं. वहीं इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक भी लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. लेकिन आज हम किसी न्यू म्यूजिक वीडियो या शे की बात नहीं कर रहे, बल्कि आज इंडस्ट्री के एक ऐसे चमकते हुए सितारे के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और कातिलाना डांस मूव्स से करोड़ों दिलों पर राज किया है. पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं.

अपने दो दशक लंबे शानदार फिल्मी सफर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं इस हसीना का जन्मदिन फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं है. मुंबई के एक आम परिवार में जन्मीं इस स्टार ने अपनी मेहनत के दम पर जो मुकाम हासिल किया है, उनकी कहानी बेहद दिलचस्प और इंस्पिरेशनल है. लेकिन बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि परदे पर चमकने वाली इस पॉपुलर हसीना का असली नाम रानी चटर्जी नहीं है.

क्यों बदला मुस्लिम नाम?

रानी का जन्म 3 नवंबर, 1989 को मुंबई के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था और उनका असली नाम सबीहा शेख है. साल 2004 में जब उन्होंने मनोज तिवारी के साथ अपनी पहली फिल्म की शुरुआत की, तो एक मंदिर के सीन की शूटिंग के दौरान उनका नाम बदलकर 'रानी चटर्जी' रख दिया गया. इसके बाद उनका यही स्क्रीन नेम उनकी असली पहचान बन गया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही रानी ने उस दौर के सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' में काम किया.

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई कि इसने भोजपुरी सिनेमा के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस फिल्म की अपार सफलता ने रातों-रात रानी को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में ला खड़ा किया, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

'खतरों के खिलाड़ी' और OTT तक का सफर

डेब्यू के बाद रानी ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें 'नागिन', 'देवरा बड़ा सतावेला', 'रानी नंबर 786', 'लेडी सिंघम' और 'शेरनी' जैसी फिल्में शामिल हैं. साल 2013 में उन्हें फिल्म 'नागिन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी नवाजा गया. फिल्मों के अलावा उन्होंने पॉपुलर वेब सीरीज 'मस्तराम' और स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' में भी अपनी कड़ी मेहनत का लोहा मनवाया.

आज भी बरकरार है जलवा

टीवी शोज जैसे 'सिंदूर की कीमत' और कई अन्य शोज में काम करने के साथ-साथ वो हाल ही में डिजिटल रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में भी नजर आईं. अपनी बेहतरीन अदाकारी, खूबसूरती और मजबूत हौसले के बल पर आज रानी चटर्जी उस मुकाम पर हैं जहां उनके फैंस उनकी हर अदा पर जान छिड़कते हैं. जन्मदिन के इस खास मौके पर हर कोई उन्हें अपनी पसंदीदा स्टार के रूप में ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहा है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES