ओटीटी पर हिट, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट, मिर्जापुर ने शुरू किया ट्रेंड! सीरीज पर इसलिए बन रही फिल्में
मिर्जापुर सीरीज पर बनी फिल्म की सफलता के बाद पंचायत सीरीज की भी फिल्म बनाने की चर्चा काफी तेज हो गई है. मिर्जापुर मूवी से ओटीटी हिट की फिल्में बनने का ट्रेंड शुरू हो सकता है. आइए जानते हैं इसके पीछे का क्या कारण है?
ओटीटी की हिट मिर्जापुर सीरीज पर फिल्म बनी हैं. बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर मूवी जमकर नोट कमा रही है. फिल्म ने लगभग 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है. सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. जब ओटीटी सीरीज की फिल्म बनी है. इससे पहले थिएटर में फिल्म रिलीज होती है उसके बाद ओटीटी पर रिलीज होती है. लेकिन मिर्जापुर ने साबित किया है कि अच्छी कहानी के दम पर ओटीटी पर हिट होने बाद फिल्म थिएटर में सुपरहिट हो सकती है. आइए जानते हैं बॉलीवुड मेकर्स इतना बड़ा दांव क्यों लगा रही है.
दर्शकों का भरोसा
ओटीटी पर हिट सीरीज की मजबूत ऑडियंस होती है. फिल्म की कहानी और किरदार को वह पहले से पसंद करते हैं. ऐसे में सीरीज से बनी फिल्म के चलने के चांस बढ़ जाते हैं. इसके अलावा मेकर्स के पास काफी डेटा होता है. दरअसल सीरीज के साथ दर्शक सालों तक जुड़े होते हैं. मेकर्स को पता होता है कि कौन सा किरदार, कौन सा डायलॉग थिएटर में लोगों को पसंद आ सकता है. ऐसे में फिल्म के फ्लॉप होने का जोखिम कम हो जाता है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मिर्जापुर सीरीज पर बनी फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इस कलेक्शन से साबित किया है कि ओटीटी की हिट कहानी से थिएटर के लिए सुपरहिट फिल्म बन सकती हैं. इससे पहले हिंदी सिनेमा में साउथ और इंग्लिश फिल्मों का रीमेक देखने को मिला है. वहीं अब बॉलीवुड मेकर्स ओटीटी हिट पर फिल्म बनाने का बड़ा दांव लगा रहे हैं. इसका एक कारण कहानी भी है. आज के समय में लोग अच्छी कहानी देखने के लिए थिएटर में जाना पसंद करते हैं. ओटीटी की अच्छी कहानी पर फिल्म बनाकर मेकर्स अच्छी कमाई कर सकते हैं.
सीरीज और किरदार से लगाव
ओटीटी पर हिट सीरीज के कई सीजन होते हैं. ऐसे में एक सीरीज और किरदार के साथ लोग लंबे समय तक जुड़े रहते हैं. लोगों में किरदार और कहानी को लेकर एक लगाव होता है. लंबे समय तक स्क्रीन पर किरदार को देखना, सोशल मीडिया पर मीम्स और डायलॉग वायरल होना. ऐसे में फिल्म मेकर्स सीरीज की कहानी को बेहतर विजुअल्स और शानदार एक्शन सीन से थिएटर रिलीज के लिए फिल्म बना रहे हैं.
प्रमोशन में कम खर्च
जब हिट सीरीज पर फिल्म बनती हैं तो मेकर्स को प्रमोशन के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है. पहले ही सी हिट सीरीज को लेकर लोगों में बज होता है. वहीं फिल्म की घोषणा के बाद कम समय में ही फिल्म ट्रेंड करने लगती हैं. वहीं स्टार्स भी अपने किरदार के प्रमोशनल में ज्यादा दिक्कत नहीं आती है. पहले से ही दर्शक को उनके किरदार के बारे में पता होता है. जब हिट सीरीज की फिल्म बनती है तो ओपनिंग डे पर फिल्म उम्मीद से ज्यादा कमाई करती है. जिसका सीधा फायदा मेकर्स को होता है.