SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'लोग बुरे नहीं होते…', मीका सिंह ने पाकिस्तानी मुसलमानों को लेकर भारत के रवैये पर उठाया सवाल; दुबई का भी किया जिक्र

मीका सिंह ने पाकिस्तानी मुसलमानों को लेकर एक सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि लोग बुरे नहीं होते और भारत में पाकिस्तानी मुसलमानों को अलग नजर से देखने की वजह पर सवाल किया. इस दौरान उन्होंने दुबई में भारतीयों के रवैये का भी जिक्र किया.

Written By Swati Singh
Published: Oct 06, 2026, 01:46 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 01:49 PM IST
Image Credit: भाई दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे मीका सिंह
Join

सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान के साथ अपने जुड़ाव और 2019 में अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान मिले लोगों के बारे में बात की है. यह याद करते हुए कि कैसे पाकिस्तान में मुसलमान गुरुद्वारों की देखभाल में मदद करते थे,  मीका ने इस बात पर खास टिप्पणी की कि लोग दुबई के मुसलमानों की तुलना में पाकिस्तानी मुसलमानों को किस नजरिए से देखते हैं.

टाइम्स नाउ बातचीत करते हुए सिंगर ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि पाकिस्तानी मुसलमान उन्हें क्यों परेशान करते हैं, जबकि दुबई के मुसलमान ऐसा नहीं करते. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान और वहां के लोग असल में बुरे नहीं हैं. उन्होंने उस देश की अपनी यात्रा के दौरान मिले प्यार-दुलार को याद किया.

मीका सिंह ने उठाया सवाल

उन्होंने पाकिस्तान में सिख धार्मिक स्थलों पर स्थानीय मुसलमानों से मिले सपोर्ट के बारे में भी बात की. मीका ने कहा, 'जब मैं पाकिस्तान गया, तो कई मुसलमान जो हमारे भाई हैं. उन्होंने गुरुद्वारों में सेवा की और सफाई-सफाई में मदद की.' इसके बाद उन्होंने गुरु नानक देव और अलग-अलग समुदायों द्वारा उनकी विरासत को किस नजरिए से देखा जाता है, इस पर बात की. फिर मीका ने पाकिस्तान और वहां की मुस्लिम आबादी के बारे में अपनी बात रखी.

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान बुरा नहीं है. पाकिस्तान के लोग कहीं से बुरे नहीं हैं. यह बस पता नहीं क्यों हमें पाकिस्तान के ही मुसलमान खराब लगते हैं, लेकिन दुबई के मुसलमान बहुत अच्छे लगते हैं. यह बात मुझे आज तक समझ नहीं आई.'

बातचीत के दौरान मीका सिंह से पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने और उनके भारत आने को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर सिंगर ने कहा कि उन्हें पाकिस्तानी सिंगर्स के भारत आने से कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तानी कलाकार भारत आते हैं तो बॉलीवुड में उन्हें सम्मान दिया जाता है और इंडस्ट्री ने कई पाकिस्तानी गायकों का स्वागत किया है.  

पाकिस्तानी मुसलमानों को लेकर मीका सिंह ने क्यों उठाया सवाल?

साथ ही मीका ने यह भी बताया कि किसी स्टार का पर्सनल शो के लिए पाकिस्तान जाना और उस यात्रा को पब्लिक तौर पर प्रमोट करना अलग-अलग बातें हैं. उनके मुताबिक अगर कोई कलाकार निजी समारोह में परफॉर्म करने जाता है, अपनी फीस लेकर वापस लौटता है और यात्रा को छिपाता नहीं है. तो इसे सीधे तौर पर राजनीतिक गतिविधि के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

इसके बाद मीका ने बताया कि पाकिस्तान से उनका पर्सनल जुड़ाव क्यों है. उन्होंने कहा कि वहां सिखों के कई अहम धार्मिक स्थल हैं, इसलिए यह देश उनके लिए इमोशनल तौर से बहुत मायने रखता है. उन्होंने कहा, 'वहां ननकाना साहिब और पंजा साहिब हैं. पाकिस्तान में तीन बहुत अहम गुरुद्वारे हैं.' बता दें कि ननकाना साहिब लाहौर में है, जबकि गुरुद्वारा पंजा साहिब पाकिस्तान में इस्लामाबाद के पास है.

जब मीका को पाकिस्तान में परफॉर्म करने का न्योता मिला, तो उन्हें लगा कि उन्हें वहां बुलाया जा रहा है. उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह पैसे की बात नहीं है. सबसे पहला ख्याल यही आता है कि इसके जरिए मैं गुरुद्वारे तक पहुंच सकता हूं.'

उन्होंने यह बात पाकिस्तान में अपने अनुभव और वहां के लोगों तथा भारत-पाकिस्तान रिश्तों को लेकर बनी धारणाओं के बीच के फर्क पर हो रही बातचीत के दौरान कही. मीका ने यह भी बताया कि उरी हमले से पहले भी वह पाकिस्तान गए थे और वीजा लेकर खुलेआम वहां गए थे. उन्होंने कहा कि वहां परफॉर्म करने को अपने-आप में कोई राजनीतिक काम नहीं माना जाना चाहिए.

जब पाकिस्तान में परफॉर्म करने की वजह से मीका सिंह पर लगा था बैन

साल 2019 में 8 अगस्त को पाकिस्तान के कराची में शादी से पहले के एक इवेंट में परफॉर्म करने के बाद मीका सिंह को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में बैन का सामना करना पड़ा था. खबरों के मुताबिक, यह इवेंट पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के एक करीबी रिश्तेदार ने आयोजित किया था. बाद में इस परफॉर्मेंस का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया, जिससे काफी आलोचना हुई. इंडियन फिल्म संस्थाओं ने सिंगर पर आरोप लगाया कि उन्होंने ऐसे समय में राष्ट्रीय हित से ज्यादा पैसे को अहमियत दी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण थे.

इसके बाद, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने मीका का बहिष्कार करने और उन्हें इंडस्ट्री में प्रोफेशनल काम करने से रोकने का ऐलान किया. हालांकि, मीका के माफी मांगने के बाद उसी महीने यह बैन हटा लिया गया. उन्होंने कहा कि यह इवेंट एक प्रोफेशनल कमिटमेंट था जो आर्टिकल 370 से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम से बहुत पहले तय हो गया था और उस समय पाकिस्तान में उनकी मौजूदगी महज एक इत्तेफाक थी. 21 अगस्त 2019 को, मीका ने FWICE अधिकारियों की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माफी मांगी और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह यह गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे. उनकी माफी के बाद FWICE ने बैन हटा लिया, जिससे उन्हें भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम फिर से शुरू करने की इजाजत मिल गई.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES