App

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है मंडाडी फिल्म, धांसू है IMDB रेटिंग

तमिल फिल्म मंडाडी नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही हैं. फिल्म की कहानी जबरदस्त है. फिल्म की IMDb रेटिंग 8.5 है. फेस्टिवल के दौरान आप घर पर इस फिल्म को देख सकते हैं.

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है मंडाडी फिल्म, धांसू है IMDB रेटिंग
Image Credit: इंस्टाग्राम

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई फिल्म और सीरीज रिलीज होती है. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर तमिल फिल्म मंडाडी रिलीज हुई है. फिल्म रिलीज होती ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही हैं. स्पोर्ट्स ड्रामा एक्शन फिल्म की IMDb रेटिंग 8.5 है. फिल्म की कहानी बोट रेसिंग पर आधारित है. फिल्म पुराने रिश्ता, प्यार और धोखे को दिखाया गया है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे दो पुराने दोस्त जब दुश्मन बन जाते हैं. फिर समुंद्र में रेस के लिए आमने-सामने होते हैं तो अलग ही माहौल देखने को मिलता है.

मंडाडी की कहानी

नेटफ्लिक्स पर मंडाडी फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की कहानी की शुरुआत गांव के मंदिर से होती है. जब एक प्रोग्राम में लड़का बीच हाथ में चाकू लिए आता है और गांव के बड़े और शक्तिशाली इंसान के बेटे सतपुली के बेटे पर हमला करने की कोशिश करता है. वह बच्चा वहां से भाग जाता है. जिसके बाद कहानी आगे बढ़ती है. फिर कहानी चेन्नई में रहने वाले मुथु काली से आगे बढ़ती है. काली 20 सालों से अपने घर से दूर पार्क में नौकरी कर रहा है. वह समुंद्र का सबसे अच्छा रेसर हुआ करता था. 20 साल पहले उसकी दुनिया बदल गई. उसने रेसिंग से खुद को दूर कर लिया.

अचानक एक लड़का काली के पास आता है. उस लड़के को काली की भांजी ने मदद के लिए भेजा होता है. इस लड़के का सपना होता है कि वह रेसर टीम का हिस्सा बनें. वह चाहता है कि वह समुंद्र में नाव चलाए, लेकिन सतपुली का बेटा ऐसा होने नहीं देता है. वह उनकी नाव को जला देता है. अपनी आंख के सामने नाव चलने पर वह सतपुली के बेटे पर हमला करता है. ऐसे में वह मुसीबत में फंस गया है. सतपुली ने पंचायत में उस लड़के को मारी को मारने का फैसला सुनाया है. अगर वह गांव वापस जाता है तो उसे मार दिया जाएगा.

काली और सतपुली के बीच मुकाबला

जब काली को यह बात चलती है तो वह खुद उसे समुंद्र के रास्ते गांव में लेकर जाता है. वह गांव वालों के सामने ऑफर रखता है कि सतपुली के बेटे के साथ बोटिंग रेस की जाए. जो इस रेस में हारेगा उसका वजूद खत्म हो जाएगा. सतपुली को अपनी रेसिंग टीम पर भरोसा था. वह काली की इस शर्त को मान लेता है. जिसके बाद काली टीम तैयार करता है. वह लोगों को खोजता है जो समुंद्र को अच्छे समझते हैं. तभी काली को पता चलता है कि मारी खुद ही सीरियस नहीं है. जिसके बाद उसे पता चलता है कि मारी को उसी की भांजी से प्यार है.

वहीं मारी को काली के बारे में एक सच पता चलता है कि काली और उसकी मां एंजेल का रिश्ता था. 20 साल पहले दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. जिसके बाद मारी काली से दूरी बना लेता है. फिर एंजेल बेटे मारी को काली का सच बताती है. वह बोलती है कि काली से वह प्यार करीत थी. लेकिन मां ने बताया कि शादी के बाद उसने कभी भी काली संग रिश्ते के बारे में नहीं सोचा. ये बात सुनने के बाद मारी फिर से अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान देता है.

20 साल पहले थे दोस्त

20 साल पहले काली और सतपुली बहुत अच्छे दोस्त थे. एंजेल के पिता उनके गुरु थे जिन्होंने दोनों को रेसिंग सिखाई थी. सतपुली अपनी चालाकी से गुरु को धोखा देता है. जब काली को सच्चाई का पता चलता है तो वह सतपुली का साथ देता है. जब सतपुली के पिता उसके गुरु को उल्टा-सीधा बोलते हैं तो काली उसे धक्का दे देता है, जिसकी वजह से वह अपाहिज हो जाते हैं. सतपुली बदला लेने के लिए अपने गुरु की हत्या कर देता है. जब काली को ये बात पता चलती है तो वह गांव और एंजेल को छोड़कर गांव से दूर चला जाता है. अब काली 20 साल बाद मारी की मदद करने के लिए गांव वापस आता है. पूरी कहानी देखने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More