Bigg Boss 20: मणि रत्नम की इस फिल्म के लिए पहली पसंद थीं माही विज, बाद में करीना कपूर ने ली जगह
माही ने बताया, मणि रत्नम ने मुझे युवा के लिए सिलेक्ट किया बाद में करीना कपूर ने किया था. प्रोजेक्ट से जुड़े किसी इंसान से उनकी अनबन की वजह से फिल्म से बाहर कर दिया. उन्होंने उस शख्स का नाम उजागर नहीं किया.
Bigg Boss 20: एक्ट्रेस माफी विज इन दिनों बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने शो में बताया है कि टीवी में काम करने से पहले उन्हें एक बड़ा मौका मिला था. कनिका से बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो के बारे में बात की है. माहि ने बताया है कि उन्हों साउथ की फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा बताया है कि उन्हें एक बड़ी फिल्म में काम करने का मौका मिला था. जब फिल्म हाथ से निकल गई तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में काम किया.
मुंबई में आने के बाद शुरू किया करियर
माही विज ने बिग बॉस में कनिका से बातचीत में बताया है कि करियर की शुरुआत में वह मुंबई आ गई थी. कुछ समय बाद ही उन्हें काफी अच्छा मौका मिला था. मुंबई आते ही उन्हें म्यूजिक वीडियो मिल गया था. तू तू है वहीं काफी पॉपुलर और हिट म्यूजिक वीडियो था. एक्ट्रेस ने बोला कि पिंक ड्रेस वाला म्यूजिक वीडियो के बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट मिले. एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने कई हिट म्यूजिक वीडियो में काम किए. सारे के सारे हिट हुए थे.
मणि रत्नम की फिल्म में मिला मौका
माही विज ने शो में खुलासा किया है कि उन्हें मणि रत्नम ने फिल्म के अप्रोच किया था. माही ने म्यूजिक वीडियो के बाद फिल्मों में काम किया था. वह प्रभु देवा और ममूटी के साथ काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने बताया है कि मणि रत्नम ने उन्हें फिल्म युवा के लिए सिलेक्ट किया था. फिल्म में बात में माफी का रोल करीना कपूर ने किया था.
माही के हाथ से क्यों निकल गया ये रोल
माही ने कनिका को बताया है कि फिल्म से जुड़े किसी लोग के साथ उनकी खटपट हो गई थी, जिस वजह से उनके हाथ से ये फिल्म निकल गई. इसके बाद दो से तीन फिल्मों में बात बनने के बाद भी उनके हाथ से फिल्म निकल गई. इसके बाद एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में काम करने के बारे में फैसला किया.
युवा फिल्म की IMDb रेटिंग
युवा फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन मणि रत्नम ने किया था. फिल्म में अभिषेक बच्चन विवेक ओबेरॉय लीड रोल में थे. फिल्म की IMDb रेटिंग 7.4 थी. फिल्म को हिंदी, तेलुगू और बंगाली भाषा में बनाया था. अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो ओटीटी पर फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.