SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

महात्मा गांधी ने जिंदगी में देखी सिर्फ एक फिल्म, मगर बॉलीवुड ने बापू पर बार-बार फिल्में बनाईं, आखिर क्यों उनके पीछे पड़े रहे मेकर्स?

महात्मा गांधी फिल्मों से दूर ही रहते थे. उन्होंने अपने जीवन में केवल एक फिल्म देखी थी.सिनेमा से दूर रहने बापू पर दशकों से फिल्में बन रही हैं. गांधी 1982 से लेकर लगे रहो मुन्ना भाई में ऑन स्क्रीन गांधी को दिखाया गया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 02, 2026, 02:41 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 02:47 AM IST
Join

सिनेमा से दूर रहने वाले महात्मा गांधी पर दशकों से फिल्म बन रही है. इतना ही नहीं पर्दे पर गांधी का किरदार निभाकर एक्टर को ऑस्कर अवॉर्ड भी मिल चुका है. क्या आप जानते हैं गांधी जी ने अपने जीवन में केवल एक ही फिल्म देखी थी. उनकी पहली और आखरी फिल्म राम राज्य थी. साल 1943 में रिलीज राम राज्य फिल्म को बापू ने देखा था. फिल्म का निर्देशन विजय भट्ट ने किया था.

फिल्म की कहानी राम-रावण के युद्ध के बाद की थी. फिल्म की कहानी राम के जीवन और उनके द्वारा समाज के निर्माण के इर्द-गिर्द है. महात्मा गांधी को फिल्मों और सिनेमा में रुचि नहीं थी. वह फिल्मों से दूर रहते थें. उन्हीं महात्मा गांधी पर दशकों से फिल्म बन रही है. उनके ऊपर बनी फिल्म हिट भी हुई है. आइए जानते हैं महात्मा गांधी पर बनी फिल्मों के बारे में.

गांधी फिल्म

साल 1982 में रिलीज गांधी फिल्म को रिचर्ड एटनबरो ने बनाया था. स्क्रीन पर बापू का किरदार बेन किंग्सले ने किया. उन्होंने गांधी के किरदार को पर्दे पर जिंदा कर दिया था. बेन किंग्सले को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर ऑस्कर अवॉर्ड मिला था. फिल्म को 8 एकेडमी अवॉर्ड मिले थे.

सरदार फिल्म

साल 1993 में रिलीज सरदार फिल्म में अन्नू कपूर ने गांधी का रोल किया था. फिल्म सरदार वल्लभ भाई पटेल की जिंदगी पर आधारित थी. फिल्म में गांधी जी भी अहम किरदार था. केतन मेहता की फिल्म में अन्नू कपूर ने गांधी के किरदार को पर्दे पर शानदार तरीके से निभाया.

द मेकिंग ऑफ महात्मा

साल 1996 में रिलीज फिल्म द मेकिंग ऑफ महात्मा में रजित कपूर गांधी के किरदार में नजर आए थे. फिल्म की कहानी मोहनदास गांधी से महात्मा गांधी बनने का सफर है. फिल्म में गांधी के साउथ अफ्रीका में बिताए दिनों को पर्दे पर खूबसूरती के साथ दिखाया गया है.फिल्म में गांधी के किरदार के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था.

हे राम

साल 2000 में रिलीज फिल्म हे राम में महात्मा गांधी का रोल नसीरुद्दीन शाह ने निभाया था.फिल्म को कमल हासन ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने बापू के किरदार में शानदार एक्टिंग कर एक अलग छाप छोड़ी है.

लगे रहो मुन्नाभाई

साल 2006 में रिलीज फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई को राज कुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में बापू का रोल दिलीप प्रभावलकर ने किया था. फिल्म में गांधी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने किया था. फिल्म दिखाया गया कैसे गांधी जी के विचार से एक इंसान सही रास्ते पर चलने लगता है. फिल्म में गांधी के उसूल को दिखाया गया.

गांधी माई फादर

गांधी माई फादर साल 2007 में रिलीज हुई है. फिल्म में गांधी का रोल जरीवाला ने किया था. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे गांधी जी अपने बड़े बेटे हरिलाल गांधी के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखने काफी दिक्कत महसूस करते है. फिल्म में पिता और पुत्र के रिश्ते को दिखाया गया. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES