SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Maharani 5: फिर लौटेंगी 'रानी भारती', अब 'महारानी' चुकता करेगी हर पर्सनल हिसाब; इस दिन OTT पर देगी दस्तक

हुमा कुरैशी एक बार फिर 'महारानी 5' में रानी भारती के दमदार किरदार में वापसी करने जा रही हैं. सीरीज का नया सीजन फरवरी 2027 में ओटीटी पर दस्तक देगा. इस बार कहानी में रानी भारती का एक नया अंदाज देखने को मिल सकता है, जहां वह अपने पुराने हिसाब-किताब चुकता करती नजर आएंगी.

Written By Swati Singh
Published: Nov 11, 2026, 02:38 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 03:04 PM IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी पॉपुलर पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज 'महारानी' के पांचवें सीजन के साथ वापसी करने जा रही हैं. बुधवार को भाई दूज के मौके पर मेकर्स ने पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज का प्रोमो रिलीज कर दिया है.  मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर प्रोमो के साथ रिलीज डेट का अभी अनाउंस किया है. साथ ही उन्होंने लिखा, 'कुछ कर्ज वक्त के साथ नहीं, बल्कि हिसाब के साथ उतरते हैं. रानी भारती वापस आ गई है और इस बार यह पर्सनल है. महारानी सीजन-5 फरवरी में सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.'

प्रोमो में दिखाया गया है कि आने वाले सीजन में रानी की जिंदगी में नए चैलेंज, अप्रत्याशित ट्विस्ट और नए बदलावों के साथ कहानी आगे बढ़ेगी.पिछले सीजनों में रानी भारती ने पावर स्ट्रगल, निजी महत्वाकांक्षाओं और मुश्किल फैसलों से गुजरते हुए पॉलिटिकल दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. हुमा के एक और चैप्टर के साथ वापसी पर उनकी यात्रा एक नई दिशा लेगी, जिसमें नए चैलेंज आएंगे, जो उनके हौसले और पॉलिटिकल समझ की परीक्षा लेंगे.

King Vs King100: ‘किंग’ के तूफान में उड़ जाएगी नागार्जुन की 100वीं फिल्म? बॉक्स ऑफिस पर होने जा रहा बड़ा मुकाबला

फरवरी 2027 में दस्तक देगा 'महारानी 5'

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इस सीरीज में वापसी पर बात की. उन्होंने बदलते सफर को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, "मुझे सच में लगता है कि सीजन-5 दर्शकों को कई तरह से सरप्राइज करेगा. महारानी के हर सीजन ने मेरे लिए एक एक्टर के तौर पर कुछ नया लाया है, लेकिन यह वाला खास तौर पर स्पेशल लगता है."

 

 

हुमा आगे कहती हैं, "पांचवें सीजन की कहानी बेहद जबरदस्त होगी, जिसमें अप्रत्याशित ट्विस्ट और बदलाव हैं, जो कहानी को शुरू से ही बांधकर रखते हैं. इस सीजन में रानी की जर्नी एक और दिलचस्प मोड़ लेती है और मैं सच में उत्साहित हूं कि दर्शक देखें कि यह कैसे आगे बढ़ती है. मैं इंतजार नहीं कर सकती कि वे देखें कि इस बार हमने क्या बनाया है."

‘धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 'रामायण' को करनी होगी कितनी कमाई? 2000 करोड़ का क्या है गणित?

पनीत प्रकाश द्वारा निर्देशित सीरीज 'महारानी सीजन 5' फरवरी 2027 में सोनी लिव पर प्रीमियर होगी. पिछले सीजन 'महारानी 4' की कहानी 2012 में सेट थी और इसमें रानी भारती (हुमा कुरैशी) को बिहार की मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में दिखाया गया था.

(आईएएनएस)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES