SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर नेने ने किया खुलासा, शादी के रिसेप्शन में नहीं पहचान में आए थे शाहरुख और सलमान खान

फराह खान के कुकिंग व्लॉग में माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने बताया कि शादी से पहले उन्हें माधुरी दीक्षित के बारे में नहीं पता था, क्योंकि हॉलीवुड फिल्में देखकर बड़े हुए थे. इसके अलावा उन्होंने बताया शादी की रिस्पेशन के दौरान वह किसी भी सेलिब्रिटी को नहीं जानते थे, उन्हें केवल अमिताभ बच्चन के बारे में पता था.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 12, 2026, 05:47 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 05:50 PM IST
Image Credit: स्क्रीनग्रैब
Join

फराह खान अपने लेटेस्ट कुकिंग व्लॉग के लिए एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने के घर गईं थी. फराह ने व्लॉग में माधुरी और डॉक्टर नेने से उनकी लव स्टोरी के बारे में बात की है. फरहा के व्लॉग में डॉक्टर नेने ने बताया कि वह शादी की रिसेप्शन में प्रॉम किंग जैसा महसूस कर रहे थे क्योंकि वह किसी भी सेलिब्रिटी को नहीं जानते थे.

3 महीने की डेटिंग के बाद की शादी

फराह ने व्लॉग में डॉक्टर नेने से सवाल किया आपको शादी से पहले माधुरी के बारे में पता नहीं था? डॉक्टर नेने बताया कि उस समय उन्हें हिंदी नहीं आती थी. वह लॉस एंजिल्स में रहते थे. फराह ने नेने को बोला कि लॉज एंजिल्स में रहते हुए माधुरी के बारे में कैसे नहीं सुना, तो उन्होंने बोला कि मैं स्टीवन स्पीलबर्ग, जॉर्ज लुकास और स्टार वॉर्स की फिल्में देखकर बड़ा हुआ था. मैंने हिंदी फिल्में नहीं देखी थी. जब हमारी मुलाकात हुई थी तो हमने तीन महीने तक डेट किया, हम एक दूसरे को पसंद करने लगे और तीन महीने बाद मैंने उन्हें शादी के लिए बोला.

वेडिंग रिसेप्शन में किसी स्टार्स को नहीं जानते थे डॉक्टर नेने

डॉक्टर नेने ने फराह खान के व्लॉग में बताया कि वेडिंग रिसेप्शन में वह किसी को भी नहीं जानते थे. डॉक्टर ने बोला- मैं किसी को नहीं जानता था. वेडिंग रिसेप्शन में प्रॉम किंग जैसा फील कर रहा था. मैं केवल अमिताभ बच्चन को जानता था, क्योंकि मैंने उनकी फिल्म अमर, अकबर एंथोनी देखी थी. इसके बाद फराह ने पूछा क्या आप शाहरुख खान और सलमान खान को भी नहीं जानते थे, उन्होंने बोला नहीं... डॉक्टर नेने ने बोला कि सभी लोग रिसेप्शन में बहुत ही स्वीट थे.

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी 17 अक्टूबर 1999 में हुई थी. साल 1999 में माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की बड़ी स्टार थी. शादी के बाद माधुरी दीक्षित डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ अमेरिका चली गई. एक्ट्रेस ने अपने करियर की पीक पर शादी की थी. शादी के बाद माधुरी दीक्षित ने एक्टिंग करियर से ब्रेक लिया. साल 2003 में उन्होंने बेटे अरिन को जन्म दिया. साल 2005 में एक्ट्रेस ने दूसरे बेटे रयान को जन्म दिया.

माधुरी दीक्षित ने साल 2007 में फिल्म आजा नचले से बॉलीवुड में कमबैक किया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. इसके बाद साल 2011 में वह पति के साथ भारत वापस आ गई. साल 2014 में माधुरी ने डेढ़ इश्किया से अपने करियर की दोबारा शुरुआत की. इसके बाद वह कलंक, गुलाब गैंग, भूल भुलैया 3 जैसी फिल्मों में नजर आईं. फिल्मों के अलावा माधुरी ने टीवी में भी काम किया.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES