SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या सरकार के दबाव में बदल दी गई 'मातृभूमि' की कहानी? सलमान खान ने खुद बताया पूरा मामला

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की कहानी में बदलाव को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. चर्चा है कि क्या यह बदलाव सरकार के दबाव में किया गया? अब सलमान खान ने खुद सामने आकर फिल्म की कहानी और इससे जुड़े विवाद पर अपनी बात रखी है.

Written By Swati Singh
Published: Nov 06, 2026, 04:44 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 05:21 PM IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म पूरी कास्ट मौजूद थी. इस दौरान सलमान खान ने फिल्म की कहानी को लेकर उठ रहे सवालों पर खुलकर बात की. साथ ही उन्होंने उन दावों को गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि सरकार के दबाव में फिल्म की स्क्रिप्ट बदली गई है.

इवेंट में सलमान खान ने कहा, 'ये जो नैरेटिव जो है ना हम चाईना के अगेंस्ट जा रहे हैं वगैरह...और फिर हमारी गवर्नमेंट ने हम पर प्रेशर डाला है कि इसका स्क्रिप्ट चेंज करो. रीराइट करो. ये सब बकवास है. इसमें कोई सच्चाई नही है. हमने पिक्चर बनाई है सोल्जर्स के ऊपर कि उनकी फैमिली पर क्या गुजरती है, वो किन हालातों से गुजरते हैं. वो साइड और ये साइड दोनों.'

उन्होंने आगे कहा, ' इसमें कोई नेगेटिव फोर्सेस नहीं है. बस हालात है नेगेटिव. कैसे इन सोल्जर्स के लिए उनका देश पहले आता है. वो एक-दूसरे को पसंद करते हैं. लेकिन जब एक सिचुएशन आता है तो नेशन पहले आता है. हमारे डायरेक्टर साहब का एक पहले का वर्जन था. इस पर डायरेक्टर उनकी हां में हा मिलाते हैं और सब हंसने लगते हैं.'

 

 

सलमान खान ने अपनी आवाज में गाया गाना

बीते बुधवार को सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज हुआ. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सलमान रिकॉर्डिंग स्टूडियो में जाते हुए और अपने खास अंदाज में गाना गाते हुए नजर आए. पोस्टर में सलमान खान हेडफोन पहने हुए मुस्कुरा रहे हैं और गाना सुन रहे हैं. ऐसा पहली बार नहीं है, जब सलमान ने किसी गाने को अपनी आवाज दी हो. 

पिछले कई सालों में सलमान ने अपनी फिल्मों के लिए कई गाने गाए हैं, जिनमें 'हैलो ब्रदर' का 'चांदी की डाल पर' भी शामिल है, जो उनके शुरुआती गानों में से एक था. इसके बाद उन्होंने 'वांटेड' के 'मोस्ट वांटेड ट्रैक', 'किक' के 'हैंगओवर', 'तू ही तू' और 'है यही जिंदगी' में अपनी आवाज दी.

उनके दूसरे पॉपुलर गानों में 2015 की फिल्म 'हीरो' का 'मैं हूं हीरो तेरा', 'सुल्तान' का 'बेबी को बास पसंद है' और 'जग घूमेया' शामिल हैं. उन्होंने 2020 में कोरोना महामारी के दौरान 'प्यार करोना', 'तेरे बिना' और 'भाई भाई' जैसे कई इंडिपेंडेंट गाने भी रिलीज किए थे. यह फिल्म पहले 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से घोषित की गई थी, जिसका नाम बाद में बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया और इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं.

(आईएएनएस इनपुट)

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES