SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नो क्लोथ्स, नो रूल्स! : रणवीर सिंह के बाद गुरफतेह पीरजादा ने भी उतारे कपड़े, नए फोटोशूट से इंटरनेट पर मचा हंगामा

Gurfateh Pirzada Controversial Photoshoot: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कुछ समय पहले 'लस्ट स्टोरीज 3' रिलीज हुई है, जिसमें नजर आने वाले एक्टर गुरफतेह पीरजादा अपनी सीरीज से ज्यादा एक बेबाक फोटोशूट को लेकर सुर्खियों बटोर ली हैं. इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तस्वीरों ने अचानक भारी हंगामा मचा दिया है, जहां फैंस उनकी तुलना रणवीर सिंह के कॉन्ट्रोवर्शियल फोटो से कर रहे हैं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 02, 2026, 08:43 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 09:21 AM IST
Image Credit: फोटोशूट देखकर इंटरनेट पर मचा हंगामा
Join

बॉलीवुड में अक्सर सितारे अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अलग अंदाज को लेकर खबरों में छाए रहते हैं. ऐसा ही कुछ इस बार 'लस्ट स्टोरिज 3' एक्टर गुरफतेह पीरजादा के साथ हुआ है. हाल ही में उन्होंने एक मैगजीन के एक खास शूट के लिए बेहद बेबाक और बोल्ड पोज दिए हैं, जिनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल होने लगीं. इस फोटोशूट ने लोगों को रणवीर सिंह के उस विवादित नो क्लोथ्स फोटोशूट की याद दिला दी, जिसने पूरे देश में तहलका मचा दिया था. रणवीर की ही तरह गुरफतेह के इस अवतार ने भी सोशल मीडिया का पारा पूरी तरह से चढ़ा दिया है.

इस वायरल हो रहे विवाद फोटोशूट में गुरफतेह का अंदाज बेहद हटकर और चौंकाने वाला है. तस्वीर का सेटअप किसी हॉस्टल के कमरे जैसा तैयार किया गया है, जहां पीछे बंक बेड पर दो लोग सो रहे हैं और गुरफतेह फर्श पर बैठे हुए सीधे कैमरे की तरफ देख रहे हैं. उन्होंने खुद को अपनी बाहों से छुपाया हुआ है. मैगजीन के ऑफिशियल पेज ने उनके स्ट्रगल, एक्टिंग के जुनून और जीवन के उतार-चढ़ाव का जिक्र करते हुए इस तस्वीर को शेयर किया है. जैसे ही ये तस्वीर सामने आई, डिजिटल दुनिया में इसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई.  

कमेंट्स सेक्शन में फैंस और सेलेब्स की मस्ती

इस विवाद फोटोशूट के पोस्ट होते ही सोशल मीडिया यूजर्स और गुरफतेह के दोस्तों ने कमेंट्स की बारिश कर दी. एक्टर वरुण सूद ने चुटकी लेते हुए पूछा कि 'आखिर इसकी स्टाइलिंग किसने की है?', जिस पर सिंगर जोनिता गांधी ने मजाकिया लहजे में जवाब दिया, 'ऊपर वाले ने!'. फैंस भी पीछे नहीं रहे और किसी ने कमेंट किया कि 'ये इस साल की सबसे बेहतरीन ड्रेस है', तो किसी ने उनके कपड़ों की डिटेल्स मांग ली. वहीं कई फैंस ने उनके इस हिम्मती कदम की जमकर तारीफ की और इसे बेहद हॉट बताया.

 

'लस्ट स्टोरीज 3' और करियर के पुराने घाव

गुरफतेह हाल ही में रिलीज हुई एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज 3' में किरण राव द्वारा निर्देशित हिस्से में नजर आए थे, जहां उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. हालांकि, सफलता का ये रास्ता उनके लिए आसान नहीं रहा है. इस प्रोजेक्ट के सामने आने से पहले उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने दिल का दर्द बयां किया था. उन्होंने बताया कि फिल्म 'गिल्टी' से मिली शुरुआती पहचान के बाद उनका करियर अचानक रुक सा गया था. पिछले तीन सालों में उनके करीब 7 प्रोजेक्ट्स बंद हो गए, जिससे उनका मनोबल टूट चुका था और पॉपुलर सीरीज 'क्लास' का अगला सीजन कैंसल होना उनके लिए बड़ा झटका था.

नई उम्मीदें और आगे की जर्नी

एक के बाद एक मिल रही असफलताओं के बावजूद, गुरफतेह ने हार नहीं मानी और खुद को साबित करने में जुटे रहे. फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' जैसी फिल्मों और पॉपुलैरिटी वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद अब वो धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं. आने वाले समय में वो 'द रिवोल्यूशनरीज' और 'कॉल मी बे' के नए सीजन में अनन्या पांडे के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. ऐसे में जहां एक तरफ उनके प्रोजेक्ट्स चर्चा में हैं, वहीं इस फ्रेश विवाद फोटोशूट ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों ला दिया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES