SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कबीर बहिया के बर्थडे पर कृति सेनन ने लुटाया प्यार, 'क्यूटी' कहकर किया विश; फैंस बोले-अब तो शादी पक्की!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कबीर को 'क्यूटी' कहते हुए वेकेशन की एक तस्वीर भी शेयर की. एक्ट्रेस का यह प्यार भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर फैंस ने शादी को लेकर चर्चाएं शुरू कर दीं.

Written By Swati Singh
Published: Nov 20, 2026, 14:36 IST | Updated: Nov 20, 2026, 15:23 IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम बीते काफी समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया से जुड़ रहा है. हालांकि, दोनों ने अब तक आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप पर कोई टिप्पणी नहीं की है. इस बीच उन्होंने अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया को उनके जन्मदिन पर एक खास शुभकामना जरूर दी है. इसके बाद से फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

दरअसल, कबीर ने 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया. इस मौके पर कृति ने उनकी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे सनसेट के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ बिजनेसमैन फनी अंदाज भी नजर आया. साथ ही कृति ने बस इतना कैप्शन लिखा, 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी'

फैंस को पसंद आया कृति सेनन का अंदाज

इससे पहले कृति ने परिवार और दोस्तों के साथ अपने दिवाली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की थीं. इन तस्वीरों में कृति कबीर के साथ त्योहार मनाती और उनके साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इस मौके पर अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा, 'साल का मेरा सबसे पसंदीदा समय, मेरे कुछ सबसे पसंदीदा लोगों के साथ. सभी को दिवाली की शुभकामनाएं.'

सामंथा के घर आया नन्हा मेहमान, पति राज निदिमोरू संग बेटे देव का किया स्वागत; दिखाई पहली झलक

फैंस को यह बर्थडे विश काफी पसंद आया. रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि ये दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं. 3 साल हो गए हैं.' एक और यूजर ने कबीर की किस्मत की तारीफ करते हुए कमेंट किया, 'सोचिए, कृति सेनन आपको 'क्यूटी' कहकर बुलाएं. भाई, क्या किस्मत है!'

एक यूजर ने तो यह भी पूछ लिया, 'ये दोनों शादी कब करेंगे?' वहीं, एक अन्य यूजर ने दावा करते हुए लिखा, 'अब तो शादी पक्की है. फैंस के लगातार आ रहे कमेंट्स से ऐसा लगता है कि उन्हें इस लव स्टोरी में काफी दिलचस्पी हैं.

9 साल छोटे बिजनेसमैन के प्यार में कृति सेनन!

बता दें कि कृति और कबीर के बीच रिश्ते की चर्चा मार्च 2024 से चल रही है, जब लंदन से एक तस्वीर वायरल हुई थी. इस फोटो में एक्ट्रेस एक अनजान शख्स का हाथ थामे नजर आ रही थीं. बाद में पता चला कि वह शख्स कबीर थे. कुछ महीनों बाद जुलाई 2024 में ग्रीस के मायकोनोस में दोनों के साथ मिलकर कृति का जन्मदिन मनाने की खबरें आईं, जिससे इन अफवाहों ने फिर से जोर पकड़ लिया.

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का तूफान, 1500 करोड़ पार वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनी; रचा नया कीर्तिमान

तब से उनकी छुट्टियों की तस्वीरें, एक साथ बाहर जाना और सोशल मीडिया पर बातचीत ने उनके डेटिंग की अफवाहों को हवा दी है. हालांकि, न तो कृति और न ही कबीर ने इस बात की पुष्टि की है कि वे रिलेशनशिप में हैं. उनकी उम्र के अंतर को लेकर भी काफी उत्सुकता रही है. 27 जुलाई 1990 को जन्मीं कृति 36 साल की हैं, जबकि कबीर इस साल 19 नवंबर को 27 साल के हो गए. यूके में रहने वाले ये बिजनेसमैन, एक्ट्रेस से लगभग नौ साल छोटे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES