SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

KWK9: बिहार के 'ब्रैड पिट' के आगे फेल हुए अक्षय कुमार के स्टेप्स, रैपिड-फायर में 'खिलाड़ी कुमार' के शरारती जवाब; प्रोमो देख लोट-पोट हुए फैंस!

‘कॉफी विद करण 9’ के नए प्रोमो में अक्षय कुमार और रवि किशन की धमाकेदार जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया है. ‘बिहार के ब्रैड पिट’ के स्वैग, वायरल हुकस्टेप और मजेदार कॉमिक टाइमिंग के साथ ये एपिसोड हंसी, जेन जी क्रेज और फुल एंटरटेनमेंट का धमाका होने वाला है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 21, 2026, 17:54 IST | Updated: Nov 21, 2026, 18:39 IST
Join

करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के नए प्रोमो ने आते ही इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है. इस बार शो के काउच पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और वायरैलिटी किंग रवि किशन एक साथ नजर आने वाले हैं, जिनकी आपसी शरारतों ने फैंस की एक्साइटमेंट डबल कर दी है. प्रोमो की शुरुआत में करण जौहर बड़े ही मजेदार अंदाज में अक्षय को 'खून से पंजाबी और बॉलीवुड आइकन' कहकर बुलाते हैं, तो वहीं रवि किशन को 'बिहार के ब्रैड पिट' के तौर पर इंट्रोड्यूस करते हैं. इस अनोखी जोड़ी को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग एपिसोड फुल ऑन मस्ती, हंसी-मजाक और बेबाक बातों से भरा होने वाला है.

प्रोमो के दौरान करण जौहर जब रवि किशन का वेलकम करते हैं, तो बताते हैं कि आजकल Gen Z के बीच उनका जबरदस्त क्रेज है और हर कोई उनके अंदाज का दीवाना हो रहा है. इस पर रवि किशन भी पीछे नहीं रहते और अपने फेमस डायलॉग 'जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा' के साथ एक शानदार एंट्री मारते हैं. बातचीत के दौरान करण ये राज भी खोलते हैं कि रवि किशन को शो पर साथ लाने का आइडिया खुद अक्षय कुमार का ही था, जिस पर रवि किशन भी हामी भरते दिखते हैं.

‘बिहार के ब्रैड पिट’ वाले दावे पर करण ने ली चुटकी

शो में हंसी-मजाक का दौर उस वक्त और ज्यादा बढ़ जाता है, जब करण जौहर रवि किशन को उनके पुराने दावे पर छेड़ते हैं, जिसमें उन्होंने खुद को 'बिहार का ब्रैड पिट' कहा था. करण के इस मजाकिया अंदाज और काउच पर होने वाली तीखी-मीठी बातों ने प्रोमो को बेहद एंटरटेनिंग बना दिया है. जहां एक तरफ अक्षय अपनी फिटनेस और जोक्स से महफिल लूटते हैं, तो वहीं रवि किशन अपने देसी स्वैग और हाजिरजवाबी से हर बात को खास बना देते हैं. दोनों के बीच की ये केमिस्ट्री फैंस को किसी फिल्मी कॉमेडी सीन से कम नहीं लग रही है.

डांस फ्लोर पर थिरके खिलाड़ी कुमार और रवि किशन

इस एपिसोड की एक और बड़ी खासियत इसका धमाकेदार डांस सीक्वेंस है, जिसमें अक्षय कुमार और रवि किशन साथ थिरकते नजर आते हैं. रवि किशन के वायरल सिग्नेचर हुकस्टेप सीखने की अक्षय की बेताबी ही दोनों को डांस फ्लोर तक ले जाती है. सोशल मीडिया पर पहले ही रवि किशन के हुकस्टेप और एनर्जेटिक फुटवर्क का काफी बोलबाला है, जिसे लोग इंस्टाग्राम रील्स और एक्स पर खूब रीक्रिएट कर रहे हैं. ट्रेंडिंग गानों के साथ उनके डांस क्लिप्स लगातार वायरल हो रहे हैं, जिससे वो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं.

कॉमिक टाइमिंग और मीम्स की दुनिया के नए स्टार

डांस के अलावा रवि किशन की कमाल की कॉमिक टाइमिंग और मजेदार वन-लाइनर्स ने उन्हें नई जनरेशन के डिजिटल ऑडियंस के बीच और पॉपुलर बना दिया है. उनके इंटरव्यू और पब्लिक अपीयरेंस के छोटे-छोटे क्लिप्स अक्सर मजेदार मीम्स में बदल जाते हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होते हैं. अब जब वो अक्षय कुमार के साथ 'कॉफी विद करण 9' में आ रहे हैं, तो फैंस को ढेर सारे नए मीम्स और मजेदार पलों की उम्मीद है. कुल मिलाकर, ये प्रोमो साफ बताता है कि आने वाला एपिसोड एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज होने वाला है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES