SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'किंग' का गाना 'Daddy Cool' रिलीज, 'R.One' के बाद फिर साथ दिखे शाहरुख-करीना; रेट्रो लुक ने जीता दिल

शाहरुख खान और करीना कपूर खान फिल्म 'किंग' के गाने 'डैडी कूल' में एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं. 'रा.वन' के बाद दोनों की जोड़ी देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं. गाने में दोनों का रेट्रो और ओल्ड स्कूल अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Written By Swati Singh
Published: Nov 27, 2026, 21:18 IST | Updated: Nov 27, 2026, 21:48 IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

सिद्धार्थ आनंद की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' के दूसरे गाने 'डैडी कूल' में एक्टर शाहरुख खान और करीना कपूर खान 15 साल बाद फिर से पर्दे पर एक साथ नजर आए हैं. बोनी एम (Boney M) के मशहूर गाने को बॉलीवुड अंदाज में पेश करने वाले इस शानदार डांस नंबर में दोनों खूब आकर्षण बने हुए हैं.

यह गाना 'तू मिल जाए' के ​​बाद आया है, जो शाहरुख और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया एक रोमांटिक ट्रैक है. ये दोनों गाने मिलकर 'किंग' के अलग-अलग अंदाज की झलक दिखाई है. यह फिल्म 24 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

'किंग' का गाना 'डैडी कूल' रिलीज 

'डैडी कूल' में शाहरुख और करीना की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिर से देखने को मिली है, जिसमें दोनों स्टार्स वैभवी मर्चेंट द्वारा कोरियोग्राफ किए गए एक डांस सीक्वेंस में परफॉर्म करते नजर आते हैं. इस ट्रैक को मेटा के प्रमुख इवेंट 'हाउस ऑफ इंस्टाग्राम 2026' में पेश किया गया, जिसमें 700 से ज़्यादा कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हुए थे.

इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'बेबो के साथ वापसी... गाना 'ओल्ड स्कूल' है... लेकिन फिर भी कूल है!'

 

बोनी एम (Boney M) के इसी नाम के ग्लोबल हिट गाने से प्रेरित इस नए वर्जन को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है. इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है, जबकि इसके हिंदी बोल कुमार ने लिखे हैं. यह गाना जी म्यूजिक कंपनी और टी-सीरीज के यूट्यूब चैनलों पर मौजूद है. शाहरुख और करीना इससे पहले 2001 की फिल्मों 'अशोका' और 'कभी खुशी कभी गम' में एक साथ नजर आ चुके हैं. 2011 की फिल्म 'रा.वन' (Ra.One) में वे आखिरी बार किसी बड़ी फिल्म में एक साथ दिखे थे.

'किंग' में शाहरुख के साथ करीना कपूर का नया ट्रैक

इससे पहले शाहरुख खान के लिए बर्थडे पर करीना कपूर ने पोस्ट कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दिया था.  बेबो ने दोनों की एक डांस मूव से जुड़ी एक फोटो शेयर की. बेबो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो किंग. किंगडम के हमेशा के लिए शासक. चलो साथ में डांस करते हैं. इंतजार नहीं कर सकती.'

इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'किंग' में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. इस ड्रामा की कास्ट में अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी शामिल हैं.

शाहरुख के बर्थडे पर पहला गाना हुआ रिलीज

शाहरुख के 61वें जन्मदिन के मौके पर, 'किंग' के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया, जिसमें शाहरुख और दीपिका पादुकोण हैं. अरिजीत सिंह की आवाज में इस रोमांटिक गाने में एड शीरन का खास रैप स्टाइल भी है, जिन्होंने इंग्लिश रैप भी लिखा है. सचिन-जिगर के संगीत वाले इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं.

अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर गाना पोस्ट करते हुए किंग खान ने लिखा, "प्यार का यह दौर किस्मत वालों को मिलता है, जहां बारूद की खुशबू के बीच गुलाब खिलते हैं. प्यार और दूसरी लड़ाइयों का. इस दिसंबर, 'लव लाइक अ किंग', 'तू मिल जाए' गाना अभी आ रहा है. किंग सिनेमाघरों में 24 दिसंबर 2026."

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES