भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /कियारा आडवाणी की फैमिली ट्रिप की तस्वीरें वायरल, बेटी सरायाह की झलक पर टिकी नजरें; PHOTOS

कियारा आडवाणी की फैमिली ट्रिप की तस्वीरें वायरल, बेटी सरायाह की झलक पर टिकी नजरें; PHOTOS

कियारा आडवाणी ने फैमिली वेकेशन की झलक शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है. इस दौरान उनकी बेटी सरायाह की भी झलक देखने को मिली. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींचा है.

Written BySwati Singh
Published: Oct 11, 2026, 03:13 PM IST|Updated: Oct 11, 2026, 03:48 PM IST
joinshare
कियारा आडवाणी की फैमिली ट्रिप की तस्वीरें वायरल, बेटी सरायाह की झलक पर टिकी नजरें; PHOTOS
Image Credit: कियारा आडवाणी ने दिखाई बेटी सरायाह की झलक

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं. दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के कुछ दिनों बाद ही कियारा फैलिमी वेकेशन पर हैं. उन्होंने अपने पति और बेटी सरायाह मल्होत्रा ​​के साथ अपनी जिंदगी की कुछ झलकियां शेयर की हैं.

उन्होंने इन तस्वीरों के साथ 'आभार' का कैप्शन लिखा. इन तस्वीरों ने कपल के फैंस और दोस्तों का ध्यान खींचा है. इन फोटोज में कियारा का पूल के किनारे धूप सेंकते हुए एक पल और रेत पर परिवार के पैरों के निशान वाली एक प्यारी सी तस्वीर शामिल थी. उन्होंने सिद्धार्थ के साथ एक मिरर सेल्फी और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे के सामने झील के किनारे आराम करते हुए अपनी एक और तस्वीर भी शेयर की. कियारा ने बीच पर घूमने के दौरान ली गई एक तस्वीर में अपनी बेटी साराया की एक झलक भी दिखाई, जिसमें बच्ची के पैर दिखाई दे रहे थे.

उनके इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कियारा को सबसे खूबसूरत बताया. वहीं, दूसरे ने लिखा, 'कियारा, तुम पर मां बनने का एहसास किसी कविता जैसा लगता है.' वहीं, एक और फैन ने उनके मम्मा ग्लो की तारीफ की. साथ ही फैंस सारायाह की झलक देखकर इमोशनल हो गए. एक कमेंट में लिखा था, 'सारायाह बड़ी हो रही है.' वहीं एक दूसरे फैंस ने बच्ची की तुलना छोटी मोआना से की. वहीं, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने भी पोस्ट पर रिएक्शन दिया और हार्ट इमोजी के साथ कियारा को सबसे खूबसूरत कहा.

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

कियारा और सिद्धार्थ ने शेयर किया पोस्ट

हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है.   कपल ने बताया कि एक बार फिर उन्हें जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा मिलने वाला है. इस खबर के सामने आते ही फैंस उन्हें बधाई देने लगे हैं.

कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी पहली बेटी सरायाह मल्होत्रा अपने माता-पिता को ऊन से बने मोजे देती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के जरिए कपल ने अपने दूसरे बच्चे के आने की खबर बेहद खूबसूरत अंदाज में दी. पोस्ट के कैप्शन में दोनों ने लिखा, ''एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला... हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं.''

बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'शेरशाह' के सेट से हुई थी. दोनों ने साल 2021 में आई इस फिल्म में साथ काम किया था. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. कई साल तक डेट करने के बाद दोनों ने फरवरी 2023 में राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की. शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.

टॉक्सिक में नजर आईं थी कियारा

शादी के करीब दो साल बाद जून 2025 में कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने. उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम सरायाह रखा गया. कियारा और सिद्धार्थ की दूसरी बार पैरेंट्स बनने के अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी हाल ही में यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आई हैं. इस फिल्म में उनके साथ यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर को रिलीज हुई थी, जिसमें वह तमन्ना भाटिया के साथ नजर आए हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Kiara Advani