हार से टूटीं, लुक्स को लेकर थी इनसिक्योर, मिस यूनिवर्स बनने की दहलीज पर हैं केरलम की काजिया लिज मेजो, आसान नहीं था काजिया का सफर
मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता अपने आखिरी पड़ाव पर है. इस बार भारत का प्रतिनिधित्व 19 साल की काजिया लिज मेजो कर रही हैं. प्यूर्टो रिकी में हो रहे ग्लोबल ब्यूटी पेजेंट में काजिया अपने कॉन्फिडेंस और शानदार अंदाज से सभी का ध्यान खींचा हैं.
काजिया लिज मेजो मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. 19 साल की काजिया का जन्म यूएई में हुआ है, लेकिन वह केरलम से हैं. काजिया के सामने दुनियाभर की 115 खूबसूरत कंटेस्टेंट हैं, देखना होगा कि क्या केरलम की बेटी भारत का नाम रोशन करते हुए मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर पाएंगी. इसका जवाब 25 नवंबर की सुबह 5.30 बजे ही मिलेगा. आइए काजिया की लाइफ और उनके संघर्ष के बारे में जानते हैं.
जब काजिया ने किया हार का सामना
काजिया ने जी न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया था. साल 2025 में मिस टीन इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने बताया था कि ब्यूटी पेजेंट के लिए 2 साल तक लगातार तायारी की थी. काजिया ने बोला- मैंने लगातार दो साल तक मिस टीन इंटरनेशनल के लिए ट्रेनिंग ली थी. इस ब्यूटी पेजेंट के लिए मैंने अपनी सारी मेहनत, आत्म और दिल दे दिया था. पर मैं ताज नहीं जीत पाई थी. मिस टीन इंटरनेशनल में वह फर्स्ट रनर अप थी. फर्स्ट रनर-अप होना भी बड़ी बात ह, लेकिन उस समय लगा था कि मेरी पूरी दुनिया ही खत्म हो गई. मैंने इस पेजेंट के लिए बहुत मेहनत की थी. मैं ताज जीतने के बहुत ही करीब थी, पर मैं ताज जीत नहीं पाई. मुझे उस पल ने बहुत कुछ सिखाया, हार ने जो मुझे सिखाया है वो शायद जीत से सीखने को नहीं मिलता.
लुक्स को लेकर थी इनसिक्योर
काजिया ने जी न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने लुक्स को लेकर इनसिक्योर हुई थी. उन्होंने कहा कि लोगों की हमेशा अपनी राय देते हैं कि आप कैसे बैठते हैं, वे हमेशा आपकी शक्ल-सूरत, बैठने के तरीके, बोलने के तरीके, यहां तक पलक झपकने के तरीके पर भी टिप्पणी करते हैं. अगर आपके अंदर आत्मविश्वास है तो आपको ऐसी चीजे नहीं तोड़ सकती है. खुद पर विश्वास करना बहुत जरूरी है. अपनी अंदर की आवाज को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आपकी अंदर की आवाज बेहद मायने रखती है.
115 सुंदरियों से होगा मुकाबला
मिस यूनिवर्स 2026 का ताज जीतने के बेहद करीब हैं काजिया लिज मेजो. उनका मुकाबला 115 खूबसूरत कंटेस्टेंट्स होगा. इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में जीत ना केवल खूबसूरती बल्कि आत्मविश्वास, समझदारी और टैलेंट से है. सभी लोगों की निगाहें फिनाले पर हैं. देखना होगा कि क्या काजिया सभी सुंदरियों को पीछे छोड़कर मिस यूनिवर्स का ताज जीत पाएंगी या नहीं.
इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 20 की टॉप 5 कंटेस्टेंट से बाहर हो सकती हैं ये 2 हसीनाएं, फिनाले से पहले आ सकता है ट्विस्ट!