SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोविंदा और कोमल वायरल वीडियो पर फूटा कश्मीरा का गुस्सा, बोलीं- घर तोड़ने वाली को ग्लैमराइज मत करो!

सोशल मीडिया पर गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनका वीडियो वायरल हुआ, वहीं अब कश्मीरा शाह ने पोस्ट किया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 23, 2026, 08:45 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 08:49 PM IST
Join

गोविंदा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी का रिश्ता काफी चर्चा में बना हुआ है. एक बार फिर गोविंगा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दिखें. जिसके बाद से फिर से उनका रिश्ता चर्चा में आ गया है. गोविंदा और कोमल के वायरल वीडियो के बीच कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह का पोस्ट वायरल हो रहा है. लोग उनके पोस्ट को कोमल पर तंज के रूप में देख रहे हैं.

गोविंदा और कोमल का वायरल वीडियो

गोविंदा और कोमल का वीडियो वायरल हुआ था. इस वायरल वीडियो में गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई के लालबागचा राजा में दर्शन के लिए गए थे. वीडियो सामने आने के बाद से ही गोविंदा और कोमल का रिश्ता फिर से सुर्खियों में छा गया. वहीं इस बीच कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने पोस्ट लिखा है.

कश्मीरा ने शेयर की तस्वीर

कश्मीरा ने बिना किसी का नाम लिए एक पोस्ट शेयर किया है. लोग इस पोस्ट को कोमल रानी से जोड़कर देख रहे हैं. कश्मीरा ने अपनी एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक्ट्रेस कॉपी मग लिए खड़ी नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए कश्मीरा ने कैप्शन लिखा है. भरोसा नहीं हो रहा है लोग मिस्ट्री वुमेन को इतना ग्लैमराइज कर रहे हैं. उसके बारे में लोग पोस्ट कर रहे हैं. घर तोड़ने वालों को ग्लैमराइज करना बंद करो और उन पुरुषों को आदर्श मानना बंद करो जो अपनी पत्नियों को कम उम्र की लड़कियों के लिए छोड़ देते हैं. हमें लोगों से समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है. इस पागलपन को बंद करो.

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में आई दरार

गोविंदा और सुनीता का रिश्ता काफी समय से चर्चा में बना हुआ है. कुछ समय पहले सुनीता का एक ऑडियो कॉल वायरल हुआ था. इस कॉल में सुनीता ने राखी से बात की थी. उन्होंने बताया है कि उन्होंने तलाका केस वापस ले लिया क्योंकि गोविंदा दूसरी शादी प्लान कर रह थे. इसके अलावा सुनीता कई बार गोविंदा के खिलाफ बयान दे चुकी हैं. गोविंदा को कई बार कोमल के साथ देखा गया था. गोविंदा और कोमल का वीडियो वायरल होने के बाद सुनीता ने गोविंदा को कोमल का सुगर डैडी बता दिया था. जिसके बाद गोविंदा ने सुनीता की आलोचना की थी.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES