भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /KWK9 काउच पर करिश्मा कपूर का क्लासिक अंदाज... और मिनटों में वायरल हो गया वो भूला-बिसरा इतिहास!

KWK9 काउच पर करिश्मा कपूर का क्लासिक अंदाज... और मिनटों में वायरल हो गया वो भूला-बिसरा इतिहास!

Karisma Kapoor old TV serial:फिल्ममेकर करण जौहर अपने पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल चैट शो 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन के साथ फिर से लौट आए हैं. उन्होंने इस सीजन के शुरुआत एक ब्लॉकबस्टर जोड़ी से की है, जो कोई और नहीं, बल्कि सलमान खान और करिश्मा कपूर हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर करिश्मा के आइकॉनिक रोल, फिल्में और शोज वायरल होने लगे.

Written ByJyoti Rajput
Published: Oct 16, 2026, 11:04 AM IST|Updated: Oct 16, 2026, 11:15 AM IST
joinshare
KWK9 काउच पर करिश्मा कपूर का क्लासिक अंदाज... और मिनटों में वायरल हो गया वो भूला-बिसरा इतिहास!
Image Credit: करिश्मा कपूर टीवी शो

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

90s की ब्लॉकबस्टर क्वीन करिश्मा कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वो हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में शामिल हुई थीं. शो के दौरान जब करिश्मा ने शिरकत की, तो उनकी और सलमान खान की सुपरहिट ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से लेकर पुरानी फिल्मों के अनसुने किस्सों तक पर खुलकर बातें हुईं. करण जौहर के शो पर लोलो के इस धांसू कमबैक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और इसी बीच फैंस उनके करियर के पन्नों को टटोलते हुए उनके एक पुराने और भूला-बिसरे टीवी शो को भी इंटरनेट पर धड़ल्ले से सर्च करते हुए नजर आ रहे हैं.

हिंदी सिनेमा की कई एक्ट्रेसेस ने बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है, लेकिन जब बात छोटे पर्दे की होती है, तो बहुत कम हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने ऑडियंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई हो. इस मामले में करिश्मा कपूर का नाम बेहद खास है. फिल्मों में अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद, लोलो ने छोटे पर्दे यानी टीवी की दुनिया में भी काम किया.

karisma show

किस TV शो में नजर आईं करिश्मा कपूर?

आज से करीब 23 साल पहले यानी साल 2003 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का एक ऐसा सीरियल आया था, जिसने टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया. इस शो का नाम 'करिश्मा - द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी' था, जिसे सहारा वन चैनल पर टेलीकास्ट किया गया था. इस कल्ट टीवी सीरियल की सबसे बात ये थी कि इसमें करिश्मा कपूर ने अपनी उम्र से काफी बड़ा यानी 67 साल की एक पावरफुल और सक्सेसफुल बिजनेसवुमन देवयानी का किरदार निभाया था.

tv show

एक आम महिला से लेकर कारोबार की दुनिया पर राज करने वाली देवयानी के सफर को इस शो में बेहद खूबसूरती से दिखाया गया था. साल भर चले इस शो के कुल 267 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे. उस दौर में टीवी पर इस तरह का कॉन्सेप्ट और करिश्मा जैसा बड़ा बॉलीवुड चेहरा दिखना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात होती थी, जिसे आज भी टेलीविजन का कल्ट क्लासिक सीरियल माना जाता है.

दिग्गजों से सजी थी इस शो की स्टार कास्ट

करिश्मा कपूर के इस शो में कई बड़े कलाकार नजर आए थे, जिन्हें आज भी एक्टिंग के धुरंधर कहा जाता है. 'करिश्मा - द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी' को सिद्धार्थ सेन मल्होत्रा, अनुराग बसु और तौलत सैयद जैसे दिग्गज निर्देशकों ने मिलकर डायरेक्ट किया था, जबकि इसका दमदार स्क्रीनप्ले सचिन भौमिक, रफीक तालुकदार और नईम-एजाज ने लिखा था. हैरान करने वाली बात ये है कि इस सीरियल में सिर्फ करिश्मा ही नहीं, बल्कि कई जाने-माने बॉलीवुड सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे, जिसमें अरबाज खान, संजय कपूर, अरशद वारसी, जुगल हंसराज और विकास भल्ला जैसे मशहूर कलाकारों के नाम शामिल हैं.

KWK9

इंटरनेट पर KWK 9 का क्रेज 

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' में करिश्मा कपूर और सलमान खान अपने पुराने दिनों के किस्से शेयर करते हुए नजर आए, वैसे ही उनके फैंस पुरानी यादों में खो गए. सोशल मीडिया पर उनके उस दौर के इंटरव्यूज और पलों के साथ-साथ उनके इस शानदार टीवी शो की क्लिप्स भी तेजी से वायरल होने लगीं. आज भले ही ओटीटी और डेली सोप्स का दौर बदल गया हो, लेकिन करिश्मा कपूर का ये 23 साल पुराना सीरियल और 'कॉफी विद करण 9' में उनका अंदाज आज भी ये साबित करने के लिए काफी है कि लोलो का स्टारडम हमेशा सदाबहार और बेमिसाल रहेगा. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
salman khan
Karisma Kapoor