कभी सोचा न था! करीना कपूर के शो में पहुंचीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत; PHOTO देख हैरान रह गए फैंस; बोले - ‘ये तो कमाल हो गया...’
Kareena Kapoor Mira Rajput Photo: बॉलीवुड में कभी-कभी ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती. अब करीना कपूर खान के चैट शो ‘व्हाट विमेन वॉन्ट’ के सेट से कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं, जहां शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बतौर गेस्ट पहुंचीं. दोनों की बॉन्डिंग देखकर इंटरनेट पर फैंस पूरी तरह हैरान हैं.
बॉलीवुड के गलियारों से कई बार ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिन पर यकीन कर पाना लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है. हाल ही में कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत जल्द ही करीना कपूर खान के मशहूर टॉक शो ‘व्हाट विमेन वॉन्ट’ में नजर आने वाली हैं. जैसे ही ये खबर सामने आई, वैसे ही इंटरनेट पर तहलका मच गया. दोनों को एक साथ एक ही फ्रेम में देखने की उम्मीद किसी ने सपने में भी नहीं, इसलिए इस एपिसोड को लेकर फैंस के बीच भारी एक्साइटमेंट है.
मीरा राजपूत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस शो के सेट से जुड़ी कई तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में वे करीना कपूर खान के साथ मुस्कुराती हुई और पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. तस्वीरों के साथ मीरा ने करीना के लिए एक बेहद प्यारा नोट भी लिखा. उन्होंने लिखा कि औरतें सिर्फ वही बनना चाहती हैं जो वो असल में हैं. इसके साथ ही उन्होंने करीना का शुक्रिया अदा करते हुए उनकी शानदार पर्सनालिटी की तारीफ की. मीरा के इस पोस्ट पर करीना कपूर ने भी तुरंत रिएक्शन देते हुए कमेंट में लिखा, ‘मुझे बहुत खुशी हुई कि तुम यहां आईं खूबसूरत’.
सोशल मीडिया पर मचा तहलका
इन दोनों की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स और बॉलीवुड फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे कि करीना कपूर और मीरा राजपूत कभी एक साथ किसी शो में बातचीत करती नजर आएंगी. एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, ‘रुको जरा, क्या ये सच में हो रहा है, हे भगवान, मैं आप दोनों को एक साथ देखने का बिल्कुल इंतजार नहीं कर सकता’. वहीं, दूसरे यूजर ने अपनी हैरानी जाहिर करते हुए कमेंट में लिखा, ‘सच कहूं तो ये ऐसा मेल है, जिसके बारे में जिंदगी में कभी सोचा भी नहीं था, ये कमाल ही हो गया’.
एपिसोड का बेसब्री से इंतजार
कमेंट सेक्शन में लगातार लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. तीसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘दो कपूर, एक बातचीत और बात करने के लिए इतना सारा मसाला’. वहीं, कई लोगों ने दोनों महिलाओं के बीच की इस खूबसूरत समझ और अपनापन भरे रिश्ते की जमकर तारीफ की. एक फैन ने लिखा कि जब एक महिला दूसरी महिला का साथ देती है और उसका हौसला बढ़ाती है, तो पूरी दुनिया जीने लायक लगने लगती है. कुछ यूजर्स ने ये भी साफ लिखा कि ये एक ऐसा शो होने वाला है, जिसे देखने की चाहत हर बॉलीवुड लवर के दिल में अब जग चुकी है.
पुराना रिश्ता और हिस्ट्री
मीरा राजपूत के इस शो में शामिल होने को लेकर इतनी ज्यादा चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि करीना कपूर खान का मीरा राजपूत के पति शाहिद कपूर के साथ काफी लंबे समय तक रिश्ता रहा है. शाहिद से शादी करने से पहले करीना ने उन्हें करीब चार सालों तक डेट किया था. उस जमाने में करीना और शाहिद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और फेमस कपल्स में गिनी जाती थी. दोनों ने एक साथ कई फिल्में भी कीं. साल 2007 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘जब वी मेट’ आज भी लोगों की सबसे पसंदीदा और यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है.
दोनों स्टार्स की पर्सनल लाइफ
समय के साथ दोनों कलाकार अपनी-अपनी जिंदगी में बहुत आगे बढ़ चुके हैं. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने 7 जुलाई 2015 को शादी की थी. दोनों की शादी को काफी साल बीत चुके हैं और ये कपल आज खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहा है. उनके दो प्यारे बच्चे भी हैं, जिनमें एक बेटी मीशा कपूर और एक बेटा जैन कपूर शामिल हैं. दूसरी तरफ करीना कपूर खान भी अपने परिवार और काम में बेहद खुश हैं. ऐसे में दोनों का गिले-शिकवे भुलाकर एक मंच पर साथ आना, लोगों के लिए किसी बड़े फिल्मी और सुखद सरप्राइज से बिल्कुल कम नहीं है.