SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्राइम थ्रिलर 'दायरा' की OTT रिलीज डेट आई सामने,करीना कपूर और पृथ्वीराज की दिखेगी दमदार जोड़ी

थिएटर के बाद अब ओटीटी पर करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा रिलीज को तैयार है. दायरा नेटफ्लिक्स पर 13 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 12, 2026, 05:07 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 05:10 PM IST
Image Credit: 'दायरा' ओटीटी पर होगी रिलीज
Join

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज को तैयार है. मेघना गुलजार द्वारा डायरेक्ट क्राइम-थ्रिलर फिल्म है जो 18 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म का बजट 50 से 60 करोड़ रुपये का था. फिल्म ने 11.9 करोड़ का बिजनेस किया था. 2 महीने बाद अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है.

ओटीटी पर रिलीज होगी दायरा

दायरा नेटफ्लिक्स पर 13 नवंबर को रिलीज होगी. मेकर्स ने वीडियो शेयर कर फिल्म के ओटीटी रिलीज का ऐलान किया है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन दिया. सच, सिस्टम, न्याय का असल में क्या मतलब है? फिल्म की कहानी साल 2019 के हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस के बाद पुलिस एनकाउंटर पर आधारित है. करीना और पृथ्वीराज ने फिल्म में पुलिस अधिकारी का रोल निभाया है. फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडिजोय ने किया है.

क्या है फिल्म की कहानी

दायरा फिल्म की कहानी रेप और हत्या के मामले से शुरू होती है. जिसके बाद पुलिस के काम करने के तरीके पर सवाल उठ़ जाता है. मामले की जांच के दौरान पुलिस हिरासत में चार आरोपियों की मौत हो जाती है. जिसकी जांच एक अधिकारी को दी जाती है. जिसमें पता चलता है कि पुलिस की काईवाई कानून के दायरे में थी, फिर भी यह एक सोची-समझी गलती थी.

फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने डीसीपी रमन कुमार का रोल किया है. करीना कपूर फिल्म में डीसीपी अजूनी कोहली बनी हैं. रमन कुमार के काम पर सवाल उठते हैं. वहीं अजूनी कोहली कानून के नियम का पालन करती है. दोनों अधिकारी की न्याय को लेकर अलग-अलग सोच है.

करीना कपूर खान वर्कफ्रंट

करीना कपूर खान शाहरुख खान की फिल्म किंग में एक सॉन्ग में नजर आ सकती हैं. एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर कर इसकी हिंट दी है. वहीं करीना कपूर खान पेंडेंट को लेकर सुर्खियों में हैं. दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस ने 200 साल पुरानी कलगी और खास नेकलेस कैरी किया था. 30 कैरेट के पन्ने वाले हार पर कुरान की पवित्र आयत आयतुल कुर्सी खुदी हुई बताई जा रही है. इंटरनेट पर कुछ यूजर्स ने इसे धार्मिक भावनाओं को अपमान बताया है, साथ ही उन्हें ट्रोल करना शुरू किया. अभी तक करीना का इसपर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

इसे भी पढ़ें-  TRP लिस्ट में कायम इस 403 एपिसोड वाले शो का दबदबा, जिसने ‘अनुपमा’ और ‘नागिन 7’ को भी चटा दी धूल 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES