App

क्या बिग बॉस 20 में बतौर वाइल्ड कार्ड शामिल होंगे करण वाही? एक्टर ने सच से उठाया पर्दा

टीवी एक्टर करण वाही को लेकर काफी चर्चा तेज है कि एक्टर बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकते हैं. कहा जा रहा है कि करण वाही शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में आ सकते हैं. वहीं अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

क्या बिग बॉस 20 में बतौर वाइल्ड कार्ड शामिल होंगे करण वाही? एक्टर ने सच से उठाया पर्दा

बिग बॉस 20 में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है. बिग बॉस हाउस में दो ग्रुप बन चुके हैं. एक ग्रुप में माही विज, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, उदिति सिंह और अमन गांधी हैं. वहीं दूसरे ग्रुप में रिति तिवारी, स्काउट यंग, डीएसएस, आसिफ खान और आम्रपाली दुबे हैं. ये दोनों ग्रुप अक्सर एक दूसरे से लड़ते रहते हैं. वहीं करण वाही के बिग बॉस 20 में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई थी. पिछले समय दावा किया जा रहा था कि वह बिग बॉस 20 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं. वहीं अब करण वाही ने अपनी एंट्री पर चुप्पी तोड़ी है.

क्या वाइल्ड कार्ड लेंगे एंट्री

करण वाही ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान फैंस से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर बात की है. उन्होंने अपने पसंदीदा कार्ड गेम यूएओ के बारे में बताया, ना कि रियलिटी शो में शामिल होने का इशारा किया. इसी के साथ करण वाही ने बताया कि वह कम से कम इस साल तो बिग बॉस में शामिल नहीं होने वाले हैं.

बिग बॉस 20 में शामिल नहीं होंगे करण वाही

करण वाही ने बिग बॉस 20 में शामिल होने की अफवाह पर बात की है. उन्होंने बोला कि UNO की बात कर रहा था. ये मेरा पसंदीदा गेम है. आप लोग भी हर चीज का कोई ना कोई दूसरा मतलब निकालना होता है. मैं बिग बॉस आ रहा हूं. कम से कम इस साल तो नहीं आने वाला हूं. दरअसल बिग बॉस 20 में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं. ऐसे में उनके वाइल्ड कार्ड एंट्री होने की चर्चा काफी तेज है.

उदिति ने नहीं लिया करण का नाम

उदिति सिंह ने बिग बॉस 20 में करण का नाम नहीं लिया हैं. उदिति ने शो में पुराने रिश्ते को लेकर बात की थी, लेकिन उन्होंने करण का नाम नहीं लिया. लेकिन उन्होंने शो में बताया है कि वह एक्स बॉयफ्रेंड से कैसे मिली थी. इसके अलावा उन्होंने बताया है कि उन्हें रणबीर कपूर बहुत पसंद हैं उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें रणबीर कपूर से मिलवाया था. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि करण वाही भी शो का हिस्सा बन सकते हैं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More