Rise And Fall 2 में बड़ा उलटफेर: करण पटेल का सफर खत्म! क्या शहजाद पूनावाला बनेंगे 'अल्टीमेट रूलर'?
टीवी एक्टर करण पटेल ने वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' से अचानक एग्जिट ले लिया है. लगातार मेकर्स से दरवाजा खोलने की गुहार लगाने वाले करण के बाहर होने की असली वजह क्या है? क्या शहजाद पूनावाला बनेंगे इस शो के अल्टीमेट रूलर.
Rise And Fall Season 2: टीवी का जाना-माना चेहरा और 'ये है मोहब्बतें' फेम करण पटेल एक बार फिर खबरों में हैं. लेकिन इस बार वजह कोई नया सीरियल या हिट प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक कंट्रोवर्सी है. वीरेंद्र सहवाग के होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' से करण पटेल के बाहर होने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. शो के दौरान अक्सर करण टीम से दरवाजा खोलने और उन्हें घर जाने देने की रिक्वेस्ट करते दिखते थे. अब रिपोर्ट आ रही है कि वह सच में शो से बाहर हो चुके हैं.
करण पटेल ने क्यों छोड़ा 'राइज एंड फॉल 2'?
फिल्म विंडो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण पटेल अब 'राइज एंड फॉल 2' का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि उनके इस अचानक एग्जिट की असली वजह अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि करण को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से शो छोड़ना पड़ा है. वहीं कुछ अफवाहें यह भी हैं कि उन्हें गेम में कम वोट्स मिलने के कारण एलिमिनेट कर दिया गया है. मेकर्स या खुद करण पटेल की तरफ से अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.
फैंस का फूटा गुस्सा, बोले- 'हर बार का यही ड्रामा है'
जैसे ही करण पटेल के शो छोड़ने की खबर सोशल मीडिया पर फैली फैंस का रिएक्शन आना शुरू हो गया. ज्यादातर लोग इस बात से हैरान कम और परेशान ज्यादा हैं कि करण हर बार रियलिटी शो बीच में ही क्यों छोड़ देते हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई के साथ हर बार ऐसा ही क्यों होता है. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि यह तो इनका पुराना पैटर्न बन चुका है. फैंस को यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर करण गेम को अंत तक क्यों नहीं खेलते.
पहले भी बीच में छोड़ चुके हैं रियलिटी शो
यह पहली बार नहीं है जब करण पटेल ने किसी रियलिटी शो को बीच में अलविदा कहा हो. इसी साल की शुरुआत में वह रियलिटी शो 'द 50' से भी अचानक बाहर हो गए थे. उस समय एक टास्क के दौरान उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया था. चोट ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने शो से वॉलंटरी एग्जिट लिया था. हालांकि बाद में वह वाइल्डकार्ड के रूप में वापस आए थे लेकिन हेल्थ इश्यूज के कारण उन्हें फिर से गेम छोड़ना पड़ा था.
क्या शहजाद पूनावाला बनेंगे 'अल्टीमेट रूलर'?
करण पटेल के जाने के बाद अब शो में 'अल्टीमेट रूलर' की ट्रॉफी के लिए जंग बेहद दिलचस्प हो गई है. हालिया एपिसोड्स में टिकट-बेस्ड टास्क के जरिए बाकी कंटेस्टेंट्स अल्टीमेट रूलर की रेस से बाहर होते गए. इरीना रुडाकोवा की दावेदारी खत्म होने के बाद अब घर में सिर्फ दो ही मजबूत खिलाड़ी बचे हैं- शहजाद पूनावाला और गौतम गुलाटी. खबरों की मानें तो आने वाले एपिसोड में शहजाद पूनावाला 'राइज एंड फॉल 2' के अल्टीमेट रूलर का खिताब अपने नाम कर सकते हैं. यह रियलिटी शो अपने अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है. करण पटेल के अचानक बाहर जाने से गेम का पूरा समीकरण बदल चुका है.