करण कुंद्रा की दुल्हन बनेंगी तेजस्वी प्रकाश, शादी को लेकर दिया हिंट, बोले हमारा लिव-इन रिलेशनशिप है संस्कारी
टीवी के पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी की शादी की खबरें लंबे समय से चर्चा में है. दोनों को रिलेशनशिप में पांच साल से ज्यादा का समय बीत चुका है. दोनों इस साल नेटफ्लिक्स शो देसी ब्लिंग में नजर आए थे. शो में कपल ने सगाई की थी.
टीवी के पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में हैं. दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस हाउस में हुई थी. बिग बॉस हाउस में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ है. पिछले काफी समय से करण और तेजस्वी की शादी को चर्चा काफी तेज है. हाल ही में कपल नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो देसी ब्लिंग में नजर आए थे. इस शो में दोनों ने सगाई भी की थी.
कपल ने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है. कपल की शादी की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. करण और तेजस्वी ने बताया है कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं. शादी का प्रोसेस भी शुरू हो गया है.
करण ने दिया हिंट
पंकज सेठी के पॉडकास्ट में तेजस्वी ने करण के प्रपोज के बारे में बताया. उन्होंने बताया जब करण ने उन्हें प्रपोज किया था, तब वह काफी इमोशनल हो गई थी. इस बातचीत में तेजस्वी ने अपनी शादी को लेकर कहा हम जल्द शादी करने वाले हैं. वहीं करण कुंद्रा ने भी शादी की खबरों पर बात करते हुए बोला- मैं कह सकता हूं कि यह काफी हद तक पाइपलाइन में है. हमने अभी तक इस बात को स्वीकार नहीं किया है लेकिन प्रोसेस शुरू हो चुका है.
करण और तेजस्वी ने पहली बार अपनी शादी को लेकर कहा कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं. कपल ने अभी तक शादी की तारीख और किसी भी प्लान के बारे में खुलासा नहीं किया है.
साल 2022 में तेजस्वी करना चाहती थीं शादी
तेजस्वी प्रकाश ने इससे पहले भी करण संग शादी करने की इच्छा जाहिर की थी. भारती सिंह के पॉडकास्ट में तेजस्वी ने बताया था कि वह करण के साथ साल 2022 में ही शादी करना चाहती थी. एक्ट्रेस की फैमिली ने सलाह दी की शादी से पहले दोनों एक दूसरे के साथ रहकर एक दूसरे को समझें.
लिव इन रिलेशनशिप पर बोले
पॉडकास्ट में करण और तेजस्वी ने अपने लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में बात की है. तेजस्वी ने बताया उनका साथ रहना बाकी है लिव इन कपल्स से काफी अलग था, क्योंकि उनके माता-पिता आसपास रहते हैं. तेजस्वी ने बोला- जब हम एक दूसरे के घर पर रह रहे थे, तब भी सब कुछ काफी अलग था. सिर्फ हम दोनों नहीं थे, हमारे माता-पिता भी आसपास थे. यह केवल हमारे तक नहीं था. हमारा लिव-इन काफी संस्कारी था. यह सब आपके माता-पिता के निर्भर करता है कि आपके माता-पिता कितने खुले विचारों के हैं.
एक्ट्रेस ने आगे बोला कि लिव इन रिलेशनशिफ को बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं खींचना चाहिए. उनके अनुसार एक साथ तक रहना ठीक है, लेकिन ज्यादा समय तक शादी टालना एक बहाना बन जाता है.
इसे भी पढ़ें- भुवन बाम के खिलाफ FIR दर्ज, इवेंट में दिया विवादित बयान, कॉलेज के स्टूडेंट्स के सामने की अश्लील हरकत