'RAW के गॉडफादर, भारत के असली Spy मास्टर' किस शख्सियत पर फिल्म ला रहे हैं करण जौहर...
भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के पहले चीफ आर एन काव की बायोपिक का ऐलान हुआ है. करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि जल्द ही बिग स्क्रीन पर R.N. Kao की कहानी दिखेगी. आइए जानते हैं कौन थे R.N. Kao
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन बड़ी स्क्रीन पर जासूस की कहानी लेकर आएगी. करण जौहर ने खुफिया जांच एंजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ के पहले चीफ रामेश्वर नाथ काव यानी आर एन काव की बायोपिक का ऐलान किया है. धर्मा प्रोडक्शन लियो मीडिया कलेक्टिव के साथ मिलकर बड़े लेवल पर फिल्म को थिएटर में रिलीज करेंगे.
R.N. Kao कौन थे?
आर एन काव का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 10 मई 1918 में हुई थी. उनका जन्म कश्मीरी परिवार में हुआ था. उन्होंने वाराणसी से अपनी स्कूली पढ़ाई की थी. इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की, इसके बाद उन्होंने इंग्लिश भाषा में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी.
साल 1939 में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा की परीक्षा को पास किया. इसके बाद वह देश सेवा में लगए. 8 साल तक प्रशासनिक काम करने के बाद उन्होंने 1947 में गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय खुफिया ब्यूरो को दोबारा गठित करने के बाद शामिल किया गया. उन्होंने आईबी में बतौर सहायक चीफ की जिम्मेदारी को संभाला था.
1968 के बाद मिली पहचान
शमेश्वर नाथ काव को पहचान साल 1968 में देश की सबसे बड़ी खुफिया जांच एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग रॉ बनाने के बाद मिली थी. वह रॉ के पहले चीफ थे. पहली बार देश के बाहर खुफिया मामलों के लिए इस संगठन को बनाया गया था.
2 बार कैमरे में तस्वीर
आर एन काव की उपलब्धियों को कहानी बहुत ज्यादा है. लेकिन उनकी तस्वीर बहुत ही कम है. कहा जाता है कि कैमरे में केवल दो बार ही उन्होंने फोटो खिंचवाई थी.
3 प्रधानमंत्रियों को सलाहकार
रामेश्वर नाथ काओ ने अधिकारियों के साथ मिलकर सिक्किम के भारत में विलय में अहम भूमिका निभाई थी. देश के आजाद होने के बाद से वह खुफिया एजेंसी से जुड़ गए थे. वह 3 प्रधानमंत्रियों के करीबी सलाहकार थे. बाद में रॉ के चीफ बने.
लंबे इंतजार के बाद हुआ फिल्म का ऐलान
बायोपिक अभी डेवलपमेंट स्टेज पर है. फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं हुआ है. फिल्म 11 अगस्त 2028 को थिएटर में रिलीज होगी. फिल्म मेकर्स ने रॉय की स्थापना के 58 साल पूरे होने के जश्न के मौके पर फिल्म की घोषणा की है. करण जौहर फिल्म की कहानी के लिए पिछले 2 साल से रिसर्च कर रहे हैं. फिल्म नितिन गोखले की आरएन काओ पर लिखी किताब जेंटलमैन स्पायमास्टर पर बना रहे हैं.
फिल्म में कौन निभाएगा R.N. Kao का किरदार
करण जौहर ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट और फिल्म की बायोपिक को लेकर जानकारी दी हैं. अभी तक फिल्म का टाइटल भी नहीं बना है. फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है. फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई है. फिल्म 11 अगस्त 2028 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.