App

प्यार का पंचनामा खत्म, अब शुरू होगा Kaaliya का तांडव! बर्थडे पर कार्तिक के फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज; इस बार सीधा मॉन्स्टर से होगी टक्कर

रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों से ऑडियंस के दिलों पर राज करने वाले कार्तिक आर्यन अब जल्द ही एक नई मॉन्सटर थ्रिलर में नजर आएंगे. इस फिल्म का फर्स्ट लुक और वीडियो एक्टर के जन्मदिन यानी 22 नवंबर, 2026 को सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है.

प्यार का पंचनामा खत्म, अब शुरू होगा Kaaliya का तांडव! बर्थडे पर कार्तिक के फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज; इस बार सीधा मॉन्स्टर से होगी टक्कर

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन ने अपने करियर में रोमांस और कॉमेडी से ऑडियंस के दिलों पर राज किया है. लेकिन अब वो अपनी इमेज को पूरी तरह बदलने की तैयारी में हैं. आज 22 नवंबर, 2026 को अपने 35वें जन्मदिन के खास मौके पर कार्तिक ने अपने करोड़ों फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. अब वो बड़े पर्दे पर खूंखार मॉन्स्टर्स की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज के बैनर तले बनने वाली इस मच-अवेटेड मॉन्स्टर थ्रिलर फिल्म का नाम 'कालिया' रखा गया है.

ये बड़ी फिल्म 5 मई, 2028 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए निर्माताओं ने एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर वीडियो रिलीज किया. करण जौहर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक सस्पेंसफुल कैप्शन लिखा, 'श्री कृष्ण ने इसे दूर भेज दिया, लेकिन हम इंसान इसे वापस ले आए.'

संदीप मोदी का बड़ा बॉलीवुड थिएट्रिकल डेब्यू

इस फिल्म से मेकर्स पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक भारतीय कहानियों को नए मॉन्स्टर थ्रिलर के रोमांच के साथ जोड़ना है, ताकि ऑडियंस को बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल नया और डरावना सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिल सके. धर्मा प्रोडक्शंस के लिए भी ये जॉनर बिल्कुल नया है. इस मोस्टअवेटेड प्रोजेक्ट के निर्देशन की कमान संदीप मोदी को सौंपी गई है. संदीप इससे पहले ओटीटी की दुनिया में 'द नाइट मैनेजर' और 'आर्या' जैसी सुपरहिट वेब सीरीज बनाकर अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

'कालिया' संदीप के करियर के लिए भी एक बड़ा मील का पत्थर साबित होने जा रही है, क्योंकि ये सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली उनकी पहली हिंदी फीचर फिल्म होगी. इस फिल्म से संदीप मोदी और कार्तिक आर्यन पहली बार एक ऐसे जॉनर पर काम कर रहे हैं, जो दोनों के ही कम्फर्ट जोन से बिल्कुल बाहर है.

कार्तिक ने दिग्गज निर्माताओं से मिलाया हाथ

फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने के लिए इंडस्ट्री के कई बड़े नाम एक साथ आए हैं. धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज की इस पेशकश को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा और मरिजके डिसूजा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. खास बात ये है कि खुद कार्तिक आर्यन भी इस फिल्म के निर्माताओं में शामिल हैं. वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली इस फिल्म को एक विजुअल ट्रीट के तौर पर तैयार किया जा रहा है.

आने वाले दो सालों में कार्तिक का बिजी शेड्यूल

'कालिया' के अलावा भी कार्तिक आर्यन की झोली में कई बड़ी और अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं. 12 फरवरी, 2027 को वो फैंटेसी कॉमेडी 'नागजिला: नाग लोक का पहला कांड' लेकर आएंगे. इसके बाद 30 अप्रैल, 2027 को साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ उनकी एक अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म रिलीज होगी. 

naagzillla

वहीं, 18 जून, 2027 को वो कबीर खान के निर्देशन में बनी असल जिंदगी से इंस्पायर ड्रामा 'लड़ाकू' में दिखेंगे, जिससे वो बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रहे हैं. इसके अलावा 13 अगस्त, 2027 को शिमित अमीन की एविएशन थ्रिलर 'कैप्टन इंडिया' में कार्तिक एक जांबाज पायलट की भूमिका निभाते नजर आएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More