SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हनुमान अंश ही नहीं, कम बजट में इन फिल्मों ने रचा था इतिहास, रातोंरात मेकर्स हुए मालामाल

2 करोड़ रुपये के बजट में बनने वाली हनुमान अंश फिल्म ने 400 करोड़ की कमाई की है. इससे पहले भी कई बार छोटे बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमा चुकी हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 01, 2026, 11:20 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 11:22 PM IST
Join

2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया है. बिना किसी बड़े स्टार, बिना प्रमोशन और भारी-भरकम बजट के इस फिल्म केवल और केवल अच्छी कहानी के दम पर 400 करोड़ रूपये की कमाई की है. फिल्म की शानदार कहानी के चलते फिल्ममेकर्स को बड़ा मुनाफा हुआ है.

हनुमान अंश ऐसी अकेली फिल्म नहीं है. इससे पहले कम बजट वाली फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी हैं. कई बार बड़े-बड़े सुपरस्टार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाती है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने बहुत की कम बजट में ज्यादा कमाई की है.

कांतारा

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. ये साउथ इंडियन फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म हिट हुई थी. इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर माना गया है. फिल्म की अनोखी कहानी और दमदार एक्टिंग के दम पर शानदार बिजनेस किया था. ऋषभ शेट्टी को फिल्म में अपने काम के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला.

महाराजा

विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा ने थिएटर में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था. फिल्म की शानदार कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था. निथिलन के निर्देशन में बनी फिल्म ने 199 करोड़ का बिजनेस किया था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट साबित हुई थी.  फिल्म का बजट 20 करोड़ था. इसके अलावा इस फिल्म का हॉलीवुड रीमेक बन रहा है.

हनुमान फिल्म

तेज सज्जा की फिल्म हनुमान कम बजट में बनने वाली सुपरहिट फिल्म थी. 30 करोड़ के बजट में बनने वाली फिल्म ने 295 करोड़ का बिजनेस किया था. बिना किसी बड़े स्टार केवल दमदार VFX की मदद से फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म ने बजट से ज्यादा कम की कमाई की है.

मंजुमेल बॉयज और महावतार नरसिम्हा

कम बजट में ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में मंजुमेल बॉयज और महावतार नरसिम्ह फिल्म भी शामिल हैं. मलयालम थ्रिलर फिल्म मंजुमेल बॉयज 20 करोड़ रुपये में बनी थी. फिल्म ने दुनियाभर में 241 करोड़ का बिजनेस किया था. इससे पता चलता है कि अगर फिल्म की कहानी शानदार होती है तो फिल्म जमकर कमाई करती है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES