SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जैकी श्रॉफ-शरद केलकर 'काली खेती' का खौफनाक ट्रेलर OUT, गांव के रहस्यों पर टिकी है पूरी कहानी

जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म 'काली खेती' का खौफनाक ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म की अनोखी ग्रामीण डरावनी कहानी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रही है, जो 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 12, 2026, 01:20 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 01:27 PM IST
Image Credit: जैकी श्रॉफ-शरद केलकर की फिल्म 'काली खेती' का खौफनाक ट्रेलर जारी (PC- BlackCanvas Studio)
Join

दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ और दमदार कलाकार शरद केलकर की आने वाली फिल्म 'काली खेती' का खौफनाक ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. फिल्म की कहानी किसी साधारण भूतिया बंगले पर नहीं, बल्कि हमारे देश की उन जमीनों और खेतों पर आधारित है जो अपने अंदर कई डरावने राज छुपाए बैठे हैं.

फिल्म के निर्माताओं की ओर से जारी किए गए इस रोमांचक ट्रेलर में दर्शकों को आने वाले खतरे की एक डरावनी झलक दिखाई गई है. 'काली खेती' की कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है जहां खेती अब केवल फसल उगाने का जरिया नहीं रह गई है. ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है मानो उस गांव की जमीन और फसलें किसी अनजान और खतरनाक ताकत के कब्जे में आ चुकी हों. यह फिल्म एक बिल्कुल नए विषय पर आधारित है, जिसे भारतीय सिनेमा में अब तक बहुत कम छुआ गया है. खेतों से जुड़ा यह मनोवैज्ञानिक डर लोगों के दिलों में खौफ पैदा करने के लिए काफी है.

जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की धांसू जोड़ी

इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसके कलाकार हैं. बॉलीवुड के 'बीड़ू' यानी जैकी श्रॉफ एक बार फिर अपनी शानदार और असरदार अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित करते नजर आ रहे हैं. उनका अंदाज हमेशा से अलग रहा है और इस फिल्म में उनका गंभीर रूप देखने लायक है. उनके साथ ही बेहतरीन अभिनेता शरद केलकर भी अपनी धाकड़ एक्टिंग से फिल्म की कहानी को और ज्यादा वजन देते हैं. दोनों कलाकारों की मौजूदगी इस डरावने माहौल को और भी ज्यादा असरदार और असली बनाती है.

देखें ट्रेलर-

 

क्या है फिल्म के पीछे की पूरी स्टार कास्ट और रिलीज डेट?

इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर हरिस इम्तियाज खान ने संभाली है, जिन्होंने इसकी कहानी भी खुद ही लिखी है. वहीं, फिल्म की निर्माता सना खान हैं. 'काली खेती' में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के अलावा नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म ब्लैककैनवस स्टूडियो के बैनर तले बनाई गई है. फिल्म मेकर्स के अनुसार, यह फिल्म इसी साल 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES