App

सगाई के कुछ महीने बाद ही जिया शंकर की जिंदगी में आया तूफान? मंगेतर KD को किया अनफॉलो! पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इमोशनल और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं, जिसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या जिया का रिश्ता टूट गया है?

सगाई के कुछ महीने बाद ही जिया शंकर की जिंदगी में आया तूफान? मंगेतर KD को किया अनफॉलो! पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
Image Credit: जिया शंकर के रिश्ते में आई दरार?

बिग बॉस ओटीटी फेम जिया शंकर इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही बॉयफ्रेंड संग अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वह उन्हें प्रपोज करते नजर आए थे. जिया ने अपनी यह खुशी फैंस के साथ भी शेयर की थी और बताया था कि उन्होंने सगाई कर ली है. लेकिन अब जिया इंस्टाग्राम पर काफी इमोशनल और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं.

सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' फेम जिया शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही बॉयफ्रेंड केडी संग अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह उन्हें प्रपोज करते नजर आए थे. लेकिन अब केडी संग उनके रिश्ते को लेकर फैंस काफी चिंतित हो गए हैं. फैंस ने गौर किया है कि एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी देखा है कि जिया ने करण धनक को अनफॉलो कर दिया है.

जिया शंकर के क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस चिंतित

हाल ही में जिया शंकर की इंस्टाग्राम पोस्ट काफी इमोशनल नजर आई हैं. एक्ट्रेस ने कई इमोशनल और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर और रीपोस्ट किए हैं, जिनमें से कुछ ने फैंस का ध्यान खींचा है. फैंस ने यह भी गौर किया है कि वह दिल टूटने, दर्द और मुश्किल समय से जुड़े पोस्ट रीपोस्ट कर रही हैं. उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी की पहली पोस्ट में प्रार्थना की शक्ति के बारे में बात की गई थी. इसमें लिखा था, 'मैं दो बातें पक्के तौर पर जानती हूं, प्रार्थनाएं काम करती हैं और आखिरकार हालात बदल ही जाते हैं.'

जिया शंकर द्वारा शेयर की गई दूसरी स्टोरी भी काफी इमोशनल करने वाली थी. इसमें बताया गया था कि कभी-कभी इंसान उस घटना से उबरना ही नहीं चाहता, जो उसके साथ घटी है. वह बस इतना चाहता है कि कोई यह मान ले कि उसके साथ जो हुआ, वह बहुत क्रूर था. पोस्ट में लिखा था, 'कुछ रातें ऐसी होती हैं जब मैं उबरना नहीं चाहती. मैं बस यही चाहती हूं कि कायनात यह मान ले कि जो हुआ, वह बहुत क्रूर था.' लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. फैंस ने देखा कि स्टोरी शेयर करने के अलावा, एक्ट्रेस ने कुछ और ऐसी पोस्ट भी रीपोस्ट कीं, जो काफी भावुक कर देने वाली थीं.

जिया शंकर द्वारा शेयर की गई एक पोस्ट में अचानक फूट-फूटकर रोने के बारे में बताया गया है, क्योंकि जो कुछ हुआ, उसका इमोशनल असर इतना अधिक था कि उसे सहना मुश्किल हो गया. पोस्ट में लिखा था, 'अचानक फूट-फूटकर रोना आ जाता है, क्योंकि सच में मैंने ऐसा क्या किया है कि मुझे यह सब झेलना पड़ रहा है?' एक अन्य पोस्ट में एक महिला को रोते हुए दिखाया गया है, जिसके साथ लिखा है, 'समय के साथ सब ठीक हो जाएगा. लेकिन जब भी मुझे वह सब याद आता है, तो मेरा यही हाल होता है.'

जिया के फैंस हुए चिंतित

जिया शंकर को लेकर फैंस चिंतित हैं, क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर करण धनक को अनफॉलो कर दिया है. जैसे ही फैंस ने इन पोस्ट्स को देखा, वे एक्ट्रेस की खैरियत को लेकर परेशान हो गए. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए अपनी चिंता जताई. एक यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है जिया ठीक होंगी. उन्होंने अपनी सगाई वाली पोस्ट डिलीट कर दी है और अब इस तरह की रील्स रीपोस्ट कर रही हैं. सच में उम्मीद है कि वह ठीक होंगी.' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'उनके रीपोस्ट देखे. उम्मीद है कि वह ठीक हैं.'

फैंस ने यह भी गौर किया कि जिया शंकर ने अपने मंगेतर केडी (KD) को अनफॉलो कर दिया है. जल्द ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं और कयास लगाए जाने लगे कि केडी ने जिया को धोखा दिया है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी अफवाह की पुष्टि नहीं हो सकी है. ऐसी भी अफवाहें थीं कि जिया ने अपनी सगाई के ऐलान वाली पोस्ट भी डिलीट कर दी है, लेकिन यह सच नहीं है.

KD को फॉलो नहीं करतीं जिया?

उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अभी भी उनकी सगाई की अंगूठी दिख रही है. फैंस ने बस एक बात नोटिस की है कि अब वह KD को फॉलो नहीं करती हैं. कुछ यूजर्स यह अंदाजा लगाने लगे हैं कि दोनों के बीच क्या हुआ होगा. एक यूजर ने लिखा, 'शायद KD ने जिया को धोखा दिया है.' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'सगाई वाली पोस्ट अभी भी है, लेकिन मैंने उनके रीपोस्ट देखे.' एक और व्यक्ति ने लिखा, 'प्यार के मामले में जिया शंकर बिल्कुल मेरी जैसी हैं. मुझे उनके लिए बहुत बुरा लगा. वह इससे कहीं बेहतर की हकदार हैं. यह बिल्कुल सही नहीं है, यार! वह उनके साथ कितनी खुश थीं.'

अगस्त में किया था सगाई का ऐलान

हालांकि इन अटकलों का बाजार काफी गर्म है, लेकिन जिया शंकर ने इन अफवाहों के बारे में कुछ भी शेयर नहीं किया है और न ही कोई आधिकारिक बयान दिया है कि असल में क्या हुआ है. KD के साथ उनके ब्रेकअप या रिश्ते में किसी तरह की परेशानी को लेकर भी कोई पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के लिए बता दें कि जिया और करण धनक ने अगस्त 2026 में अपनी सगाई का ऐलान किया था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More