SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जैस्मिन भसीन ने कराई प्लास्टिक सर्जरी? चेहरे में बदलाव को लेकर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस; ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपनी प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनके चेहरे में बदलाव को देखकर कई लोगों ने सर्जरी के कयास लगाए. अब जैस्मिन ने इन दावों पर नाराजगी जताते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया है और कहा कि वह भी खून-मांस से बनी इंसान हैं.

Written By Swati Singh
Published: Nov 24, 2026, 20:52 IST | Updated: Nov 24, 2026, 21:04 IST
Image Credit: instagram @jasminbhasin2806
Join

मशहूर टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. एक्ट्रेस ने अपनी शानदार एक्टिंग के डीएम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अपडेट शेयर करती हैं. लेकिन हाल ही में जैस्मिन भसीन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते चर्चा में आ गई हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिन्हें देखकर लोगों ने उनके चेहरे के नैन-नक्श में बदलाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी या कोई और कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट लिया है. इस पर जैस्मीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए जवाब दिया. इन अटकलों को खारिज करते हुए जैस्मीन ने बताया कि कई कारणों जैसे बार-बार ट्रेवल, पूरी नींद न मिलना और थकान और साइनस की समस्या से उनका लुक अलग-अलग दिनों में अलग दिख सकता है.

जैस्मिन भसीन ने शेयर किया पोस्ट

कुछ समय पहले जैस्मीन भसीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने हाल ही में हो रही ट्रोलिंग को लेकर लोगों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने बताया कि मेकअप, वजन में उतार-चढ़ाव और रोजमर्रा की अन्य चीजें उनके लुक पर असर डाल सकती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनका चेहरा कोई परमानेंट इंस्टाग्राम फिल्टर नहीं है.

बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ की कमाई, अब 99 रुपये में देख सकेंगे 'रामायण'; मेकर्स का तोहफा या नई चाल?

उन्होंने लिखा, 'तो ऐसा लगता है कि जब भी मेरा चेहरा थोड़ा अलग दिखता है, तो लोगों को लगता है कि मैंने कोई नई प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है. दोस्तों, शांत हो जाइए! मैं ट्रेवल करती हूं, मेरी नींद पूरी नहीं होती, मैं अलग-अलग मेकअप आर्टिस्ट के साथ काम करती हूं. मेरे साइनस में सूजन आ जाती है, मैं थक जाती हूं. मैंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू की है और मेरा वजन भी थोड़ा बढ़ गया है.' जैस्मीन ने लगातार हो रही इस जांच-पड़ताल पर मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि उनका लुक स्वाभाविक रूप से हर दिन बदलता रहता है. उन्होंने बताया कि कभी-कभी उनका चेहरा ज्यादा शार्प दिख सकता है, तो कभी यह सूजा हुआ या थका हुआ लग सकता है. अपनी बात में थोड़ा मजाक जोड़ते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि उनका मेकअप भी ठीक से सेट नहीं हो पाता.

जैस्मिन भसीन ने ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब

उन्होंने आगे कहा, 'और ये 'प्लास्टिक सर्जरी' वाली बातें… यार, प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी तो समय चाहिए होता है! मैं असल में खून, मांस, मांसपेशियों और हड्डियों से बनी हूं . मुझे अलग-अलग दिनों पर अलग दिखना अलाउड है. और सच कहूं तो? मुझे अपना चेहरा पसंद है. मुझे अपना शरीर पसंद है. मैं खुद से प्यार करती हूं. अपने लुक से खुश रहने के लिए मुझे हर दिन एकदम परफेक्ट दिखने की जरूरत नहीं है. इसलिए प्लीज… इस इंसान को जरा सांस तो लेने दो.'

'पंचायत 5' से पहले याद कर लीजिए फुलेरा की पूरी कहानी, पहले सीजन से चौथे तक क्या-क्या हुआ?

बता दें कि कोलकाता में राघव शर्मा के भाई की शादी के जश्न की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद जैस्मिन के लुक को लेकर चर्चा शुरू हो गई. सोशल मीडिया के कई यूजर्स ने उनके चेहरे के नैन-नक्श में आए साफ बदलाव पर टिप्पणी की, जबकि कुछ लोगों ने बोटोक्स और फिलर्स जैसे कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट लेने का अनुमान लगाया. यह चर्चा जल्द ही रेडिट पर भी पहुंच गई. जहां यूजर्स ने उनके लुक को लेकर अलग-अलग राय रखी. कुछ लोगों ने सोचा कि क्या उन्होंने कोई कॉस्मेटिक प्रोसीजर करवाया है, जबकि कुछ का मानना ​​था कि यह बदलाव मेकअप या चेहरे पर आई अस्थायी सूजन की वजह से हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES