जाह्नवी कपूर कब करेंगी शादी? एक्ट्रेस ने बताया शिखर पहाड़िया संग वेडिंग प्लान
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कॉफी विद करण 9 में अपनी शादी और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस का नाम लंबे समय से शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है. वहीं एक्ट्रेस ने बताया है कि दो से तीन साल तक वह शादी नहीं कर रही हैं.
कॉफी विद करण सीजन 9 के तीसरे शो में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन आते हैं. वहीं अर्जुन कपूर भी शो में मेहमान बनकर आते हैं. करण जौहर के चैट शो में जाह्नवी कपूर ने खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की है. जाह्नवी कपूर का नाम लंबे समय से शिखर पाहड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है. करण जौहर के शो में जाह्नवी कपूर ने शादी की प्लानिंग को लेकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया है कि दो से तीन साल बाद शादी करेंगी.
जाह्नवी ने शादी को लेकर दिया अपडेट
'कॉफी विद करण 9' में करण जौहर ने जाह्नवी से पूछा कि वह शादी कब करने की सोच रही हैं. इस सवाल पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया है कि अगले दो से तीन साल तक उनका शादी को लेकर कोई प्लान नहीं है. करण ने जाह्नवी से बात करते हुए अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, खुशी कपूर-वेदांग रैना और वीर पहाड़िया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए पूछा कि आप अपने रिश्ते को कैसे मैनेंज करते हैं. जाह्नवी कपूर ने बताया है कि वो दोनों चीजों को संभालने में काफी अच्छे हैं.
श्रीदेवी के निधन के बाद शिखर ने किया सपोर्ट
जाह्नवी कपूर ने शो में बताया है कि उनकी मां के निधन के बाद शिखर ने जाह्नवी कपूर का साथ देने के लिए लंदन से अपनी पढ़ाई छोड़ मुंबई आ गए थे. उस समय जाह्नवी कपूर के इस बारे में पता भी नहीं था. जाह्नवी कपूर ने शो में बताया कि वह लंदन से वापस आ गए. वह अपने पापा के साथ साउथ मुंबई में रहते हैं. लेकिन उस दौरान वह एक महीने तक जुहू में अपने दोस्त के घर पर थे. ताकि जरूरत पड़ने पर वह उनके आसपास रहें.
जाह्नवी कपूर ने बताया है कि उस समय दोनों रिलेशनशिप में भी नहीं थे. शो में जाह्नवी कपूर ने बताया है कि उस समय वह शिखर से रोजा नहीं मिलते थे, लेकिन शिखर ने उनके पास रहने का फैसला किया. जो उनके लिए बहुत ही मायने रखता है.
वीर पहाड़िया को दी डेटिंग सलाह
शो में करण जौहर ने जाह्नवी कपूर से पूछा कि आप वरी पहाड़िया को क्या डेटिंग सलाह देंगी. एक्ट्रेस ने मजाक के अंजा में बोला कि उसे कभी भी कॉन्सर्ट में मत ले जाना. उनका ये जवाब वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के ब्रेकअप से जुड़ा हो सकता है.
करियर पर फोकस
जाह्नवी कपूर ने बताया है कि अभी वह 2 से 3 साल तक शादी नहीं करेंगी. इस दौरान वह अपने करियर पर फोकस रहेंगी. कॉफी विद करण शो में आने के बाद से जाह्नवी कपूर और शिखर के रिश्ता काफी चर्चा में बना हुआ है.