SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कॉमेडियन जेमी ने किया खुलासा, क्यों अपने नाम के पीछे नहीं जोड़ना चाहती थीं पिता जॉनी लीवर का सरनेम?

जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर भी पिता की तरह काफी अच्छी कॉमेडी करती हैं. उनकी कॉमेडी लोगों को पसंद भी है. जेमी ने खुलासा किया एक समय था जब वह पिता का सरनेम अपने नाम के साथ जोड़ना नहीं चाहती थीं.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 13, 2026, 04:52 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 05:59 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर भी पिता की तरह काफी अच्छी कॉमेडी करती हैं. जेमी के सेलिब्रिटी मिमक्री की वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं. हाल ही में जेमी लीवर पिता जॉनी लीवर के साथ कोलकाता के एक इंवेट में नजर आईं. पिता और बेटी ने साथ में लोगों को हंसाया. इसके अलावा जेमिन ने पिता संग काम करने के अनुभव को भी शेयर किया.

इस दौरान जेमी ने बताया है कि एक समय था जब वह अपने नाम के पीछे पिता का सरनेम नहीं लगाना चाहती थी. जेमी अपने दम पर पहचान बनाना चाहती थी. उनको लगता है कि लीवर सरनेम एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसकी वजह से उन्हें दबाव  महसूस होता है.

इसलिए नहीं अपनाना चाहती थी पिता का सरनेम

जेमी ने स्टेज पर पिता संग काम करने के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि लीवर सरनेम का काफी दवाब था. मेरे लिए यह एक बड़ी जिम्मेदारी है. जेमी ने बताया करियर की शुरुआत में वह पिता का सरनेम नहीं लगाना चाहती थी. जब वह काम के लिए प्रोड्यूसर्स से मिलती थी, उनके पुछते थे कि अपने नाम के साथ लीवर क्यों लगातीं, इतना ही नहीं बोलते थे कि बताना चाहिए था ना जॉनी लीवर की बेटी हो.

जेमी ने बताया है कि मुझे अपनी अलग पहचान बनानी थी. मुझे यह दिखाना था कि मैं किस काम में अच्छी हूं. पिता का सरनेम एक बड़ी जिम्मेदारी थी. छोटी उम्र से मैं ये जिम्मेदारी उठा रही थी. लीवर सरनेम अपने साथ बहुत सारी जिम्मेदारी लेकर आता है.

10 से 12 साल में मिली पहचान

जेमी के मुताबिक उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाने में लगभग 10 से 12 साल लग गए. उनका कहना है कि पिता की विरासत को आगे बढ़ाना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है. ऐसा नहीं है कि सफलता के बाद आप आराम कर सकते हैं. आज भी मेहनत करते हैं और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं. अपनी क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए भगवान से प्रार्थना करते है.

जेमी लीवर ने खुद के दम पर बनाई पहचान, नहीं ली पापा की मदद

आजतक को दिए इंटरव्यू में जेमी लीवर ने बताया था कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में अपने पापा की मदद नहीं ली थी. वह अपने दम पर काम करना चाहती थी. जेमी ने बताया है कि उन्होंने आज तक पापा से किसी से सिफारिश करने के लिए नहीं बोला, ना ही किसी को फोन करने के लिए कहा, उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है. जेमी ने अपने दम पर फिल्मों और टीवी शो में काम किया है. हाउसफुल 3 में जेमी को तब काम मिला था, जब उनका एक कॉमेडी वीडियो वायरल हुआ था. इसी वीडियो की वजह से उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला था.

रिसर्च एजेंसी में करती थी काम

जेमी लीवर साल 2012 में रिसर्च एजेंसी में बतौर मार्केटिंग एग्जीक्यीटिव  का काम करती थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई के द कॉमेडी स्टोरी में स्टैंड-अप कमीडियन का काम किया. उन्होंने कुछ शो होस्ट किए. जेमी लीवर मिमिक्री करने में माहिर हैं. वह करीना कपूर, सोनम कपूर से लेकर रानी मुखर्जी समेत बड़े स्टार्स की मिमिक्री आसानी से सकती हैं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES