800 करोड़ का तहलका : न रिकॉर्ड बचे, न बनाने वाले... रजनीकांत की Jailer 2 के आगे फिर घुटने टेक गए बॉक्स ऑफिस के धुरंधर
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' ने दुनियाभर में 800 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई बड़े- बड़े धुरंधरों को पस्त कर दिया है. वहीं अब ये फिल्म तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का खिताब अपने नाम कर चुकी है.
सिनेमा की दुनिया में उम्र सिर्फ एक नंबर की तौर पर देखी जाती है और इस बात को सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बार फिर साबित कर दिया है. 75 साल की उम्र में थलाइवा ने वो कर दिखाया है, जिसके बारे में अच्छे-अच्छे दिग्गज सोच भी नहीं सकते. उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा किया है कि हर तरफ बस इसी की बात चल रही है. इस फिल्म ने तमिल सिनेमा के इतिहास में पहली बार 800 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर एक ऐसा मील का पत्थर गाड़ दिया है, जो आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा.
सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित 'जेलर 2' ने शुरुआत से ही अपनी दहाड़ दिखानी शुरू कर दी थी. फिल्म ने अपने फॉर-डे-लॉन्ग एक्सटेंड ओपनिंग वीकेंड में ही 400 करोड़ की बंपर कमाई कर ली थी. नवरात्रि और दशहरा की छुट्टियों का इसे भरपूर फायदा मिला. दिलचस्प बात ये है कि शुरुआती हफ्ता बीतने के बाद भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई. दूसरे वीकेंड की मजबूती और तीसरे वीकेंड में धमाकेदार वापसी ने ये साबित कर दिया कि रजनीकांत का स्टारडम समय के साथ और भी ज्यादा निखर रहा है.
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर'
फिल्म के डोमेस्टिक कलेक्शंस ने बॉक्स ऑफिस के तमाम पुराने रिकॉर्ड्स को धूल चटा दी है. 'जेलर 2' इंडिया में 450 करोड़ नेट कमाने वाली तमिल सिनेमा की इकलौती फिल्म बन चुकी है. साथ ही, ये साउथ सिनेमा के सभी बड़े स्टेट तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में कम से कम 60 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है.
घरेलू बॉक्स ऑफिस -
भारत नेट कलेक्शन: 456 करोड़
भारत ग्रॉस कलेक्शन: 533 करोड़
तीसरा वीकेंड कलेक्शन: 26.40 करोड़
18वें दिन की रविवार की कमाई: 11.50 करोड़
विदेशों में भी 'थलाइवा' के नाम का डंका-
साउथ-ईस्ट एशिया, मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अमेरिका में रजनीकांत की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. 'जेलर 2' ने विदेशी धरती पर भी ऐसा ही जादू बिखेरा है और करीब $29 मिलियन की शानदार कमाई कर डाली.
ओवरसीज कलेक्शन: लगभग $29 मिलियन
कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 808 करोड़ और रफ्तार जारी
आमिर और विक्की की फिल्मों को पछाड़ा
'जेलर 2' की ये सफलता इसलिए भी हिस्टोरिकल है, क्योंकि इसने बॉलीवुड की कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. अपने तीसरे वीकेंड में इस फिल्म ने आमिर खान की 'पीके', जिसने बॉक्स ऑफिस पर 769 करोड़ और विक्की कौशल की 'छावा' के 807 करोड़ के रिकॉर्ड को पस्त कर दिया है. रजनीकांत की पिछली फिल्मों जैसे 'थैलावर' या पहली 'जेलर' के मुकाबले इस सीक्वल ने कमाई के मामले में सारे पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है.
स्टार-स्टडेड कास्ट और दमदार कैमियो का तड़का
इस फिल्म की सफलता के पीछे सिर्फ रजनीकांत का जादू ही नहीं, बल्कि इसकी जबरदस्त स्टारकास्ट भी है. फिल्म में रजनीकांत अपने आइकॉनिक किरदार 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के रूप में लौटे हैं. राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना और ऋत्विक जैसे कलाकार अपने पुराने किरदारों में जंचे हैं, तो वहीं एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजरामूडू, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना की एंट्री ने फिल्म में जान डाल दी है. इसके अलावा, ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ के हाई-प्रोफाइल कैमियो ने थिएटर्स में सीटी और तालियों की गड़गड़ाहट रोक दी है.
आने वाले दिनों में और कितने रिकॉर्ड टूटेंगे?
इस शुक्रवार को नितेश तिवारी की 'रामायण' रिलीज होने के बाद 'जेलर 2' की रफ्तार पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन फिल्म की मौजूदा स्ट्रॉन्ग पोजीशन को देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि ये जल्द ही 850 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी. ऐसा होने पर ये 'कांतारा चैप्टर वन' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ देगी. इस तरह के कलेक्शन से रजनीकांत ने फिर ये साबित कर दिया है कि 75 की उम्र में भी वो बॉक्स ऑफिस के असली 'किंग' हैं.