SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बेटे टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले पर जैकी श्रॉफ ने दिया ये रिएक्शन, इवेंट में हुए सवालों पर एक्टर ने ऐसे किया रिएक्ट

जैकी श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म काली खेती के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए. इस दौरान उनसे बेटे टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर सवाल किया गया. एक्टर ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 12, 2026, 07:30 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 08:58 PM IST
Image Credit: टाइगर फायरिंग मामले पर जैकी का रिएक्शन
Join

टाइगर श्रॉफ पर पिछले महीने जानलेवा हमला हुआ था. कुछ हमलावरों ने फायरिंग की थी. एक्टर तो इस हमले में बाल-बाल बचे थें, लेकिन उनके ड्राइवर को गोली लगी थी. 12 नवंबर को टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म काली खेती का ट्रेलर लॉन्च हुआ है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्टर जैकी शामिल हुए.

बेटे पर फायरिंग की घटना के बाद जैकी पहली बार रेड कार्पेट पर नजर आ थे. इस दौरान एक्टर से टाइगर पर फायरिंग को लेकर सवाल किए गए. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेटे से जुड़े सवालों पर जैकी ने कोई जवाब नहीं दिया.

बेटे टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग पर जैकी श्रॉफ ने साधी चुप्पी

इवेंट के दौरान जब एक्टर जैकी से टाइगर पर हुए हमले को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की, इवेंट होस्ट ने उन्हें बीच में ही रोक दिया. जैकी ने भी इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया. इस पूरी घटना को लेकर उन्होंने चुप्पी साधी रखी. सवाल का जवाब देने बजाय उन्होंने मौजूद लोगों को फ्लाइंग किस दिया. इसके बाद उन्होंने स्माइल करते हुए कान पकड़ते हुए आसमान की तरफ इशारा किया.

कब रिलीज होगी काली खेती फिल्म

जैकी श्रॉफ की फिल्म काली खेती इन दिनों ट्रेंड में हैं.  यह एक हॉरर फिल्म है. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म में शरद केलकर और नेहा सरगम लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन हरिस इम्तियाज ने डायरेक्ट किया है. काली खेती फिल्म 20 नवंबर 2026 थिएटर में रिलीज होगी. यह एक हॉरर फिल्म है जो कि खेती पर आधारित है. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे रात होते ही गांव में अजीबोगरीब घटना शुरू हो जाती है.

18 अक्टूबर को टाइगर पर हुआ था हमला

18 अक्टूबर 2026 में मुंबई के फुटबॉल खेलने के बाद ग्राउंड से निकलते समय टाइगर श्रॉफ की कार पर दो हमलावरों ने गोलियां चलाई थी. इस हमले में टाइगर को मामूली चोट आई थी, वहीं उनके ड्राइवर को गोली लगी थी. जिसके बाद उन्हे अस्पताल में ले जाया गया था. टाइगर पर हुए हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली थी. ऑडियो में दावा किया गया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने यह हमला करवाया है. इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 
 

इसे भी पढ़ें-  कैकेयी के लुक पर ट्रोलिंग से भड़कीं लारा दत्ता, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खरी, बताया क्यों चुना गया ऐसा लुक? 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES