App

IT रेड के बाद चर्चा में भगनानी परिवार: करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी कारों के मालिक, जानें वाशु भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की नेटवर्थ

Rakul Preet Singh Vashu Bhagnani Net Worth: बॉलीवुड फेमस कपल रकुल प्रीत सिंह और वाशु भगनानी के नाम से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड के बीच हम आपको उनकी करोड़ों की नेटवर्थ के बारे में बताते हैं, जो इस वक्त काफी चर्चा में है. आइए जानते हैं वाशु भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की कुल संपत्ति के बारे में-

IT रेड के बाद चर्चा में भगनानी परिवार: करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी कारों के मालिक, जानें वाशु भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की नेटवर्थ
Image Credit: जानें वाशु भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की नेटवर्थ? (एआई फोटो)

Rakul Preet Singh Vashu Bhagnani Net Worth: इनकम टैक्स की रेड के बाद बॉलीवुड गलियारों में खलबली मच गई है. सोमवार (28 सितंबर) को बॉलीवुड के चर्चित ससुर-बहू यानी वाशु भगनानी और रकुल प्रीत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. एक तरफ तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम रखने वाले वाशु भगनानी हैं और दूसरी तरफ करोड़ों की कमाई करने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हैं. इनकम टैक्स विभाग ने रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज के कई ठिकानों पर रेड मारी है.

इस पूरे मामले में जहां कई प्रोडक्शन हाउसों और हस्तियों के नाम सामने आए हैं, वहीं सबसे ज्यादा ध्यान फेमस 'ससुर-बहू' की जोड़ी ने खींचा है. जैसा कि आप जानते ही हैं कि एक तरफ 90 के दशक की बड़े बजट की फिल्में बनाने वाले दिग्गज प्रोड्यूसर वाशु भगनानी हैं और दूसरी तरफ जानी-मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हैं. ऐसे में इस खबर के बाद हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर इंडस्ट्री के इस बड़े परिवार के पास आखिर कितनी दौलत है? तो आइए जानते हैं ये परिवार कितना रईस है?

कितनी है वाशु भगनानी की नेटवर्थ?

'पूजा एंटरटेनमेंट' के मालिक वाशु भगनानी का नाम इंडस्ट्री के सबसे अमीर निर्माताओं में गिना जाता है. उन्होंने इसका नाम अपनी पत्नी पूजा के नाम पर रखा था. इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'कुली नंबर 1' थी और यह बहुत बड़ी हिट रही थी. इसके बाद 'हीरो नं 1' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी कई बड़े बजट की फिल्में बनाई. इतना ही नहीं, करीब 3 दशकों में उन्होंने एक विशाल कारोबारी साम्राज्य खड़ा किया है. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, वाशु भगनानी के पास अनुमानित नेटवर्थ करीब 2,500 करोड़ रुपये यानी लगभग 330 मिलियन डॉलर है.

Producer Vashu Bhagnani reveals Mumbai office NOT sold to pay off Rs 250  crore debt: 'Nobody is running away'

कितनी है रकुल के पति जैकी भगनानी की नेटवर्थ?

रकुल प्रीत सिंह के पति और भारतीय प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 35 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा, भगनानी परिवार मुंबई के बांद्रा में 6,000 स्क्वायर फीट के बड़े घर में रहता है. एक्टर से प्रोड्यूसर बने जैकी के पास कई महंगी और शानदार कारें हैं, जैसे कि लेम्बोर्गिनी गैलार्डो, पोर्श कायेन टर्बो, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास मेबैक S500, मर्सिडीज-बेंज CLS और पोर्श पनामेरा.

विवादों में जैकी भगनानी की प्रोडक्शन कंपनी Pooja Entertainment, क्रू मेंबर  ने लगाया सैलरी ना मिलने का आरोप - jackky bhagnani production house pooja  entertainment accused of non payment by crew members

कितने करोड़ों की मालकिन हैं रकुल प्रीत सिंह?

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और वाशु भगनानी की बहू रकुल प्रीत सिंह का फिल्म इंडस्ट्री में काफी बड़ा नाम है. उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों में काम किया है. रकुल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2009 में कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से की थी. तब से उन्होंने तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है. 17 से ज्यादा सालों में उन्होंने अलग-अलग तरह की कई सफल फिल्मों में काम किया है. लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 49 करोड़ रुपये आंकी गई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास मुंबई में एक शानदार अपार्टमेंट और हैदराबाद में एक आलीशान 3-BHK घर भी है. इनके अलावा, रकुल के पास 2.92 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज मेबैक GLS भी है.

preview

कितनी जगहों पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी?

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियो से जुड़े 12 ठिकानों पर छापेमारी की है. विभाग को फंड में गड़बड़ी के शक को लेकर टिप मिली थी, जिसके बाद ये कार्रवाई शुरू हुई. जांच अधिकारियों का इस मामले में मानना है कि फिल्म प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने के नाम पर कथित तौर पर विदेश में पैसा भेजा जा रहा है. यह सर्च ऑपरेशन टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो