SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bigg Boss 20: घर से बेघर हुआ ये पॉपुलर कंटेस्टेंट, सलमान खान ने किया एलिमिनेशन का ऐलान

बिग बॉस 20 में वीकेंड का वार में सलमान खान ने ऐलान किया है कि यंग और ईशा में कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा. आइए जानते हैं इस हफ्ते ईशा या यंग कौन जाएगा घर से बाहर.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 27, 2026, 10:57 PM IST | Updated: Sep 27, 2026, 11:00 PM IST
Join

वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों को आईना दिखाते हैं. इसके अलावा उन्हें बताते हैं कि उन्होंने पूरे हफ्ते घर में क्या गलत किया क्या सही किया. वीकेंड का वार देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं. क्योंकि सलमान खान अपने अंदाज में घरवालों को डांट लगाते हैं. वहीं सलमान खान ही वीकेंड का वार में एलिमिनेशन का ऐलान करते हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते घऱ से कौन बेघर हुआ है.

ईशा रिखी हुई घर से बेघर

रिपोर्ट्स के अनुसार वीकेंड का वार में ईशा रिखी शो से बाहर हो जाएगी. दरअसल इस हफ्ते की वोटिंग में ईशा को रिखी से बहुत ही कम वोट मिले हैं. कम वोट मिलने की वजह से ईशा घर से बाहर हो गई हैं. ईशा 3 हफ्ते के बाद घर से बेघर हुई हैं. ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा की स्टार हैं. पिछले काफी समय से वह बादशाह संग शादी और तलाक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.

सलमान खान ने समझाया था

वीकेंड का वार में दूसरे हफ्ते में सलमान खान ने ईशा को समझाया था कि उन्हें अपना गेम खेलना शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि वह घऱ में दिख नहीं रही हैं. ईशा पर सलमान खान की चेतावनी का कोई खास असर नहीं हुआ, ईशा रिखी आज घऱ से बेघऱ हो गई हैं.

कनिका की वजह से ईशा हुई थी नॉमिनेट

कनिका मान की वजह से ईशा नॉमिनेट हुई थी. दरअसल घरवालों को उन लोगों का नाम लेना था जिसे वह बचाना चाहते थे. कनिका ईशा की दोस्त थी, लेकिन उन्होंने ईशा का नाम ना लेकर काजी और मैरी कॉम का नाम लिया था.

वीकेंड का वार के बाद रीति हुई इमोशनल

वीकेंड के वार में सलमान खान ने रीति को समझाया था जिस तरह से उन्होंने गाली दी थी वह सही नहीं था. बाहर उनके पिता, दादी और मम्मी उन्हें देख रहे हैं. वहीं सलमान खान के घर से जाने के बाद रीति अकेला बैठी होती है. रीति से काजी से बात करने के लिए बोला, काजी ने बोला कि वह आराम से बैठकर बात करेंगे. रीति से गाली देने के लिए उनसे माफी मांगी. रीति अकेले बैठखर रहो रही थी तभी माही उन्हें समझाती हैं कि उन्हें अपनी गलतियों से सीखना चाहिए.

वीकेंड का वार में फातिमा ने की सलमान खान की तारीफ

वीकेंड का वार में अजय देवगन, जयदीप, फातिमा सना शेक, रघुबीर यादव और जीशान अयूब पहुंचे थे. इस दौरान सना फतिमा ने सलमान खान को धन्यवाद दिया कि उन्होंने जिस तरह से ट्रोल्स और पैप्स को लेकर बात की है वह करना बहुत ही जरूरी था.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES