App

खून की नदियां, मारधाड़ और कत्लेआम... पर्दे पर कैसे रचा जाता है मौत का तांडव? ‘एनिमल’ से ‘टॉक्सिक’ तक, ये है एक्शन की असली ट्रिक

किसी भी फिल्म को बनाने और तैयार करने में मेकर्स को काफी तैयारियां करनी पड़ती है. एक्शन थ्रिलर, फाइट, गोलीबारी सीन को शूट करने के लिए प्लानिंग करनी पड़ती है. आइए जानते हैं फिल्मों में बड़े-बड़े एक्शन सीन कैसे शूट होते हैं.

खून की नदियां, मारधाड़ और कत्लेआम... पर्दे पर कैसे रचा जाता है मौत का तांडव? ‘एनिमल’ से ‘टॉक्सिक’ तक, ये है एक्शन की असली ट्रिक
Image Credit: फिल्मों में एक्शन सीन कैसे शूट होता है

किसी भी फिल्म के एक्शन सीन की काफी चर्चा होती है. एनिमल फिल्म से लेकर टॉक्सिक फिल्म के एक्शन सीन की काफी चर्चा रही है. एक्शन सीन में गन, गोलीबारी जैसे बड़े सीन को कैसे शूट किया जाता है इसे बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है. आइए जानते हैं आखिर फिल्म में एक्शन सीन की शूटिंग कैसे की जाती है.

गोलीबारी सीन कैसे होते हैं शूट 


फिल्मों में गोलीबारी सीन की शूटिंग की प्लानिंग होती है. इसके लिए स्टंट डायरेक्टर होते हैं. जो स्टार्स को एक्शन सीन की खास ट्रेनिंग देते हैं. फिल्म स्टार्स गोलीबारी सीन की पहले तैयारी करते हैं, इसके बाद फाइनल शूट करते हैं जो कि एकदम परफेक्ट होता है. गोलीबारी सीन के दौरान इस्तेमाल गन से केवल चिंगारी निकलती दिखाई देती है. एक्शन फिल्म में गोलीबारी सीन में स्पेशल इफेक्टस और वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाता है.

शरीर से खून कैसे निकलता है


फिल्म में गोली लगने पर शरीर से तुरंत खून निकलने लगता है. ऐसे सीन को फिल्माने के लिए मेकर्स गोली लगने वाली बॉडी पार्ट पर फोम बोर्ड यूज करते हैं. इसमें एक स्क्विब होता है जिसमें नकली खून स्टोर किया जाता है. टेप की मदद से इसे कपड़ों के पीछे छिपाया जाता है. रिमोट से ये कनेक्ट होता है. गोली लगते ही वह गुब्बारे जैसा स्क्विब फूट रिमोट की मदद से ब्लास्ट होता है. इसके बाद खून बहने लगता है. स्क्रीन पर ऐसा दिखता है कि जैसे ये असलियत में हो रहा है.

किस तरह की गन का इस्तेमाल 


एक्शन थ्रिलर फिल्म में बड़े-बड़े गन का इस्तेमाल किया जाता है. बड़े पर्दे पर गन असली दिखती है. लेकिन इन गन के पीछे की कहानी कुछ और ही होती है. फिल्म में इस्तेमाल होने वाली गन नकली होती है. फिल्म में हाई क्वालिटी एयर गन का इस्तेमाल किया जाता है.

असली गन का हो चुका है इस्तेमाल 


पुरानी फिल्मों जैसे शोले में असली बंदूक का इस्तेमाल किया गया था. लेकिन उस समय बंदूक में गोलियों का यूज नहीं किया जाता था. पहले की फिल्मों में असली बंदूक का इस्तेमाल किया जाता था. असली गन के साथ शूटिंग करना काफी रिस्की होने लगा था. ऐसे में फिल्म मेकर्स ने नकली हथियार और गन का इस्तेमाल करना शूरू किया. काबुल एक्सप्रेस फिल्म में भी असली गन का इस्तेमाल किया गया था.

एक्टर कैसे करते हैं बिल्डिंग से कूदने का शूट 


जब फिल्म में एक्शन सीन के दौरान एक्टर को पहाड़ या फिर बिल्डिंग से कूदना होता है तो इस सीन को VFX की मदद से एडिट किया जाता है. इस तरह के एक्शन सीन ग्रीन पर्दे पर होता है, जिसे vfX की मदद से शानदार बनाया जाता है.

हवा में कैसे उड़ती हैं कारें


रोहित शेट्टी की अधिकतर फिल्मों में देखा गया है कि वह रियल लोकेशन में बड़ी-बड़ी गाड़ियों को उछालने वाला सीन करते हैं. दरअसल गाड़ियों वाला एक्शन सीन  मशीन से अटैच्ड करके उछाला जाता है.

बॉडी डबल का इस्तेमाल 


कुछ स्टार्स बॉडी डबल का इस्तेमाल करके एक्शन सीन करते हैं. ऐसे में एक्टर के चेहरे के क्लोज शॉट लिए जाते हैं. वहीं कुछ स्टार्स अपने एक्शन सीन खुद से शूट करते हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More